NEET PG 2025 देने वालों के लिए जरूरी खबर! 21 जुलाई को निकलेगी एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें चेक

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने NEET PG 2025 के लिए आवेदन किया था तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। NBEMS ने नीट पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 21 जुलाई 2025 को जारी करने का ऐलान किया है। इस सिटी स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

कब जारी होगी सिटी स्लिप 

NEET PG 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप 21 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी। यह सिटी स्लिप सिर्फ आपको आपके परीक्षा शहर की जानकारी देती है। इसलिए इसे एडमिट कार्ड समझने की गलती न करें। परीक्षा से कुछ समय पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

NEET PG 2025

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी हो जाने की संभावना है। एडमिट आपके लिए वो डॉक्यूमेंट होगा जिसके बिना आपको परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। इसीलिए इसे समय पर अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जरूर जाएं।

एग्जाम सिटी स्लिप किस तरह डाउनलोड करें

1. सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।

2. होम पेज पर NEET PG 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

4. अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें जैसे- यूजर आईडी और पासवर्ड।

5. सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा की तारीख और समय

NEET PG 2025 परीक्षा को 3 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा पुरी तरह से एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में पूरी होगी। परीक्षा 9 बजे से लेकर 12:30 बजे तक पूरी होगी। इसके अलावा परीक्षा का रिर्पोटिंग टाइम 7 बजे है। सुबह 7 बजे आपको परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

क्या क्या साथ ले जाना जरूरी?

आपको परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एक वैध फोटो इस कार्ड जैसे आधार कार्ड या पहचान पत्र ले कर जाना होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड जाना तो कंपल्सरी है। एडमिट कार्ड के न ले जाने पर आपको किसी भी कीमत पर परीक्षा बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

NEET PG 2025

अगर आपको सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है तो आप अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हेल्प लाइन नंबर संपर्क कर सकते हैं। NEET PG 2025 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप एक ज़रूरी दस्तावेज़ है।

इन्हें भी पढ़ें: