Gold Price Today: आज सोने की कीमत में आया उछाल, देखे 18K से 24K के तक के लेटेस्ट भाव

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत जहां सोने के इस्तेमाल बहुत ज़्यादा किया जाता है। चाहे किसी शुभ अवसर पर तोहफे के रूप में हो या किसी निवेश के रूप में सबसे पहले सोने को ही याद किया जाता है। सोने के बाज़ार में हर दिन बदलाव देखे जाते हैं कभी तो कीमतें घटती हुई नज़र आती हैं कभी बढ़ती हुई। अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको रोजाना बदलती इसकी कीमतों पर नजर रखनी चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं, आज सोना किस भाव पर मिल रहा है।

सोने के ताज़ा दाम:

आज सोने की कीमतें बढ़ती हुई नज़र आई हैं, इन कीमतों में बढ़ोतरी कुछ इस तरह से आई है:

24 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,256 (+₹1)

10 ग्राम – ₹1,02,560 (+₹10)

100 ग्राम – ₹10,25,600 (+₹100)

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,401 (+₹1)

10 ग्राम – ₹94,010 (+₹10)

100 ग्राम – ₹9,40,100 (+₹100)

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹7,692 (+₹1)

10 ग्राम – ₹76,920 (+₹10)

100 ग्राम – ₹7,69,200 (+₹100)

बड़े शहरों में सोने का हाल 

आज के दिन देश के बड़े शहरों में सोने के दामों में थोड़ा बहुत ही अंतर देखने के लिए मिला है ये अंतर लागत, टैक्स और स्थानीय मांग की वजह से कम या ज्यादा होता है। दिल्ली में सोने की कीमतें सबसे ज्यादा देखी गई हैं जहां 24 कैरेट सोना ₹10,271 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹9,416 प्रति पर बेचा जा रहा है।

इसके अलावा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,256 और 22 कैरेट ₹9,401 प्रति ग्राम है। अहमदाबाद और वडोदरा में यह थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट ₹10,261 और 22 कैरेट ₹9,406 प्रति ग्राम मिल रहा है।

लोगों का हल्के गहनों को ओर बढ़ना

अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें तो 100 ग्राम सोने की कीमतों में ₹26,300 तक की बढ़ोतरी देखी गई है। पुणे जैसे शहरों में ज्वैलर्स का कहना है कि सोने के बढ़ते दामों के कारण पारंपरिक गहनों की जगह लोग रोज़ इस्तेमाल के लिए हल्के गहनों की मांग में इजाफा हुआ है। जबकि कुछ स्टोर्स ने making charges में छूट और डिजिटिल गोल्ड जैसे विकल्पों को भी बढ़ावा दिया है।

8 अगस्त 2025 को कीमतों का नया रुख देखने के लिए मिला है। जहां 24 कैरेट सोने से लेकर 18 कैरेट सोने में बढोतरी देखी गई है। ये बढ़ते हुए दाम पारंपरिक गहनों का विकल्प तलाश करने वालों को हल्के उपयोग वाले गहनों की ओर ले गया है, जबकि निवेशक डिजिटल और सिक्योरिटी विकल्पों में रूचि दिखाने लगे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You