Gold Price Today: आज की छोटी गिरावट ने बढ़ाई बाजार में हलचल, जानें क्या है आज का ताज़ा रेट

Published on:

Follow Us

DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Gold Price Today: भारत और सोने का ताल्लुक सिर्फ गहनों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसे मजबूत निवेश का रूप भी माना जाता है जो संकट के समय आर्थिक सुरक्षा देता है। यही वजह है कि हर रोज़ इसके भावों में होने वाले छोटे-बड़े बदलाव लोगों की दिलचस्पी का सबब बन जाते हैं। आज यानी 20 अगस्त 2025 को सोने के भावों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आज बाज़ार में सोने की चाल कैसी रही।

आज के ताज़ा दाम

आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹10,117 प्रति ग्राम दर्ज हुई, जो कि कल के मुकाबले थोड़ी कम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹9,274 और 18 कैरेट सोना ₹7,588 प्रति ग्राम पर मौजूद है। यानि निवेशकों और ग्राहकों को आज सोने की खरीदारी कल से कुछ रुपये कम दाम पर करने का मौका मिल रहा है।

24 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,117

10 ग्राम – ₹1,01,170

100 ग्राम – ₹10,11,700

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,274

10 ग्राम – ₹92,740

100 ग्राम – ₹9,27,400

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹7,588

10 ग्राम – ₹75,880

100 ग्राम – ₹7,58,800

बड़े शहरों में आज के रेट

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भावों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिला। अगर देखा जाए तो मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और केरल में आज 24 कैरेट सोना ₹10,117 और 22 कैरेट सोना ₹9,274 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

जबकि दिल्ली में सोना थोड़ा महंगा है, यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹10,132 और 22 कैरेट ₹9,289 रही। वडोदरा और अहमदाबाद में भी सोने के भाव अन्य शहरों से कुछ रुपये ज्यादा दर्ज किए गए – 24 कैरेट सोना ₹10,122 और 22 कैरेट सोना ₹9,279 प्रति ग्राम।

पिछले कुछ दिनों की चाल

अगर हाल के दिनों पर नज़र डालें तो अगस्त की शुरुआत में सोने के दाम तेज़ी से ऊपर बढ़े थे। लेकिन बीते कुछ सेशनों में यह स्थिरता पर आने लगा और अब इसमें हल्की गिरावट देखी जा रही है। यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की स्थिति, डॉलर-रुपया और स्थानीय मांग के हिसाब से तय होता है। इसके अलावा भी सोने के दम बढ़ने और घटने के कई रीज़न होते हैं।

Gold Price Today

निवेश के लिहाज़ से सोना क्यों अहम?

सोना हमेशा से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित हथियार माना गया है। जब शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव आता है या आर्थिक मंदी बढ़ती है, तब लोग सबसे पहले सोने की ओर रुख करते हैं। मौजूदा दौर में भी, भले ही कीमतों में मामूली नरमी आई हो, लेकिन लंबे समय में इसे निवेश के लिए फायदेमंद ही माना जा रहा है।

बाज़ार जानकारों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतें फिर से ऊपर जा सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात, तेल की कीमतें और अमेरिकी डॉलर की मज़बूती या कमजोरी इसके बड़े कारण बनेंगे। निवेशकों के लिए यह समय समझदारी से सोने की खरीदारी का हो सकता है, क्योंकि गिरावट के दौरान लिया गया फैसला लंबे समय तक लाभ दे सकता है।

इन्हें भी पढ़ें: