Gold Price Today: सोना एक ऐसा धातु है, जिसे लोग निवेश और गहनों दोनों के रूप में खरीदना पसंद करते हैं। इसे बहुत पुराने टाइम से सुरक्षित निवेश भी माना जाता है। इसकी कीमतें हर दिन बदलती हैं, इसकी कीमतों के हर दिन बदलने की कई वजहें हैं जैसे सोने की मांग का बढ़ना या घटना, टैक्स्ट और लागत आदि। आज के दिन सोने के दामों में ठहराव देखा गया है। पिछले कई दिनों सोने के दामों के गिरने के बाद आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आय है।
आज के दिन सोने के दाम स्थिर रहे
आज भारत में सोने की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। आज 24 कैरेट सोना ₹10,162 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोना ₹9,315 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,621 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
24 कैरेट सोना (999 प्योरिटी)
1 ग्राम – ₹10,162
10 ग्राम – ₹1,01,620
100 ग्राम – ₹10,16,200
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,315
10 ग्राम – ₹93,150
100 ग्राम – ₹9,31,500
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,621
10 ग्राम – ₹76,214
100 ग्राम – ₹7,62,140
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों हल्का फर्क देखने को मिला है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,162 और 22 कैरेट सोना ₹9,315 पर बिक रहा है। जबकि दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10,177 और 22 कैरेट सोना ₹9,330 दर्ज हुआ है। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,167 और 22 कैरेट सोना ₹9,320 पर मिल रहा है।
बीते दिनों की सोने की चाल
अगर हम पिछले हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो सोने की कीमतों में लगातार बढ़ती हुई नज़र आई हैं। हालांकि, आज के दिन बाज़ार स्थिर दिखाई दे रहा है। 24 कैरेट सोना पिछले कई दिनों में ₹10,000 के स्तर को पार कर चुका है और अब ₹10,162 पर बना हुआ है। यह दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा अभी भी सोने में बरकरार है।
त्योहारी सीज़न से बढ़ सकती है मांग
भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है। आने वाले हफ्तों में त्योहारी और शादी ब्याह के सीज़न की शुरुआत होगी, जिससे सोने की मांग और बढ़ सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि इस दौरान कीमतों में तेज़ी देखने को मिल सकती है। 22 कैरेट सोना 1,00,000 पार कर सकता है। इसलिए अगर आप गहने खरीदना चाहते हैं, या फायदे का निवेश करना चाहते हैं, तो ये अच्छा टाइम हो सकता है निवेश करने का।
24 अगस्त 2025 को भारत में सोने के दाम में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। आज 24 कैरेट सोना ₹10,162, 22 कैरेट सोना ₹9,315 और 18 कैरेट सोना ₹7,621 प्रति ग्राम पर बना हुआ है। प्रमुख शहरों में भी दाम लगभग एक जैसे ही हैं। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और त्योहारों का सीज़न कीमतों असर डाल सकता है। ऐसे में खरीदारों और निवेशकों दोनों को मौजूदा हालात पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- TRB Exam Date 2025: देखिए कब होगी परीक्षा और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- Oppo Reno 6: Oppo की नई Reno सीरीज जल्द होगी लॉन्च जानें डेट और कीमत
- Multani Mitti Hair Pack: झड़ते बालों को जड़ से रोकेगा और साथ ही देगा नेचुरल शाइन, देखे