Gold Price: आज भारत के बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट देखी गई है। अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं या आप गहने खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। Gold Price हर दिन बदलते हैं आज गिरावट आई है तो हो सकता है कल बढ़ोतरी देखी जा सके। आईए जानते हैं कि आज 18 सितंबर 2025 को सोने का क्या हाल है?
आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई
आज की रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹11,117 प्रति ग्राम पर पहुंच चुका है जो कल के मुकाबले में काफी कम है। जबकि 22 कैरेट सोना ₹10,190 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोना ₹8,338 रुपए पर पहुंच गया है जो कल के मुकाबले में काफी बड़ी गिरावट दिखता है। यह गिरावट ₹5,400 तक की है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,117
10 ग्राम – ₹1,11,170
100 ग्राम – ₹11,11,700

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,190
10 ग्राम – ₹1,01,900
100 ग्राम – ₹10,19,000
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,338
10 ग्राम – ₹83,380
100 ग्राम – ₹8,33,800
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम
अगर बात करें भारत के अलग अलग शहरों में Gold Price की तो मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹11,117 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹10,190 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में सोने का रेट थोड़ा ज्यादा है जहां 24 कैरेट सोना ₹11,132 और 22 कैरेट सोना ₹10,205 पर दर्ज हुआ। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹11,149 और 22 कैरेट सोना ₹10,220 प्रति ग्राम पर मिल रहा है।
वडोदरा और अहमदाबाद में भी आज के भाव में फर्क देखने को मिला जहां 24 कैरेट सोना ₹11,122 और 22 कैरेट सोना ₹10,195 पर बिक रहा है। यह अंतर टैक्स और स्थानीय डिमांड-सप्लाई के कारण देखने को मिलता है।

सोने में निवेश करने के ऑप्शन
आज के वक्त में सोने में निवेश करने के बहुत सारे तरीके मौजूद हैं जैसे अगर आप सोने को भौतिक रूप में खरीदना चाहते हैं, तो आप गहने खरीद सकते हैं, सिक्के या बाहर खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप स्टोरेज और सुरक्षा की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो आप सोने को डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड), और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) जैसे ऑप्शंस को चुन सकते हैं। गोल्ड म्यूचुअल फंड भी एक अच्छा विकल्प हैं, जो आसान निवेश और रिडेम्पशन की सुविधा देता है।
आज 18 सितम्बर 2025 को Gold Price में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां 24 कैरेट सोने से लेकर 22 और 18 कैरेट में भी अच्छी खासी गिरावट देखी गई है। निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले लोग इस मौके को फायदेमंद मान सकते हैं। लेकिन बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी है ताकि सही समय पर निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में बदलाव, किसानों को मिल सकती है ₹10,000 की मदद
- Hair Mask: मुलायम और स्वस्थ बालों के लिए घर पर बनाएं प्याज के छिलके का जादुई मास्क
- 7000mAh की बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Realme P4 5G लॉन्च, कीमत ₹17,499























