Gold Price Today: सोना एक ऐसा धातु है जिसे सिर्फ गहनों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि इसे निवेश के लिए भी देखा जाता है। इसकी इतनी अहमियत की वजह से ही हर दिन इसके दाम बदलते रहते हैं। अगर आज की बात करें तो आज यानी 20 सितंबर 2025 को सोने के दाम बढ़ते हुए नजर आए हैं। आईए जानते हैं आज बाजार का क्या हाल चल रहा है
आज के दिन सोने की कीमतों में बड़ी उछाल
आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹11,215 प्रति ग्राम पहुंच गया है, जो कल की तुलना में काफी ज्यादा है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर ₹10,280 प्रति ग्राम हो गई है। वहीं 18 कैरेट सोना ₹8,411 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। ये सभी दाम पिछले दिन के मुकाबले तेजी में हैं, जो बाजार में बढ़ती मांग को दिखा रहे हैं।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,215
10 ग्राम – ₹1,12,150
100 ग्राम – ₹11,21,500
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,280
10 ग्राम – ₹1,02,800
100 ग्राम – ₹10,28,000
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,411
10 ग्राम – ₹84,110
100 ग्राम – ₹8,41,100
देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा भाव
आज के दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,230 और 22 कैरेट सोना ₹10,295 पर मिल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹11,226 और 22 कैरेट ₹10,290 दर्ज हुआ है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना ₹11,215 और 22 कैरेट ₹10,280 पर बिक रहा है।
अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोने का दाम ₹11,215 और 22 कैरेट ₹10,285 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। शहरों में यह मामूली फर्क टैक्स, लागत और मांग की वजह से अक्सर देखा जाता है।
सोने की बढ़त के पीछे कारण
सोने की कीमत बढ़ने के पीछे कई वजह हो सकती है जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी, सोने की मांग का बढ़ जाना आदि। जैसे कि आप जानते हैं फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है जिसकी वजह से सोने की मांग और कीमतें दोनों ही बढ़ गई हैं। अक्सर देखा गया है कि महंगाई के बढ़ जाने से भी सोने की मांग बढ़ जाती है।
निवेशकों के लिए सलाह
जो लोग सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं, उन्हें अभी ठहर जाना चाहिए जैसे कि आप देख रहे हैं सोने के दाम बढ़ चुके हैं और आगे शादी सीजन में कीमत और तेज हो सकती है। इसीलिए अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो थोड़ा रुक जाइए जब कीमत घटेगी तब निवेश कीजिए ताकि निवेश फायदेमंद साबित हो। घटती हुई कीमतों में निवेश करना ही फायदेमंद होता है।
आज 20 सितंबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली है, जिस वजह से 24 कैरेट सोना ₹11,215 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। 22 और 18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। अलग अलग शहरों में सोने के दामों में मामूली फर्क देखा गया है लेकिन ट्रेंड साफ है, बाजार में तेजी का माहौल है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Sony Xperia 10 VII Launch: स्नैपड्रैगन 6 Gen 3, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ धमाकेदार एंट्री, कीमत भी जानें
- Maruti Suzuki Victoris Launch: 5-स्टार सेफ्टी वाली नई SUV, कीमत सिर्फ 10 लाख से शुरू
- Healthy Hair Secret: अब हेयर प्रॉब्लम होगी खत्म! दोमुंहे बालों को जड़ से मिटाने का आसान घरेलू नुस्खा