Gold Price Today: सोने के दाम में हल्की गिरावट, क्या यह खरीदने का सही मौका है? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोना बाकी धातुओं के मुताबिक ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे न सिर्फ लोग गहनों के लिए इस्तेमाल करते हैं बल्कि निवेश का भी अच्छा साधन समझते हैं। इसकी कीमतें हर दिन बदलती है जिसकी वजह से अक्सर यह चर्चा का विषय बना रहता है। अगर आज की बात करें तो आज यानी की 25 सितंबर 2025 को सोने के दामों में गिरावट देखी गई है। आइए आज का पूरा हाल जानते हैं।

आज के दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

आज सोने में गिरावट आई है जिस वजह से 24 कैरेट सोने का ₹11,444 प्रति ग्राम पर पहुंच चुका है, जो कल के मुकाबले काफी सस्ता है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹10,490 पर मिल रहा है और इसके अलावा 18 कैरेट सोना ₹8,583 प्रति ग्राम पर बिक रहा है जो कि कल के मुकाबले कम है।

24 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,444

10 ग्राम – ₹1,14,440

100 ग्राम – ₹11,44,400

Gold price high Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,490

10 ग्राम – ₹1,04,900

100 ग्राम – ₹10,49,000

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹8,583

10 ग्राम – ₹85,830

100 ग्राम – ₹8,58,300

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

आज देश के अलग अलग शहर जैसे चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹11,466 और 22 कैरेट ₹10,510 पर बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,444 और 22 कैरेट ₹10,490 दर्ज की गई है। दिल्ली में थोड़ा ज्यादा रेट है जहां 24 कैरेट सोना ₹11,459 और 22 कैरेट सोना ₹10,505 पर मिल रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹11,449 और 22 कैरेट ₹10,495 पर बिक रहा है।

सोने के दाम बढ़ने और घटने की वजह 

Gold Price कई वजह से घटते हैं और कई वजहों की वजह से ही बढ़ते हैं जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर सोने की मांग ज्यादा होती है या घटती है तो सोने के दाम भी घटते और बढ़ते हैं। इसके अलावा शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की डिमांड बढ़ने की वजह से भी सोने के प्राइस भी बढ़ जाते हैं। आर्थिक मंदी जैसी स्थितियां भी सोने के दामों पर असर डालती हैं।

Gold price high Today

अगर देखा जाए तो 24 कैरेट सोने का रेट कुछ रुपये कम होकर नया स्तर छू चुका है। यह गिरावट इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले कई दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही थी और अब सोने के दाम घटते हुए नज़र आ रहे हैं। आज के दाम को देखते हुए सोना खरीदने का समय अच्छा माना जा सकता है, खासकर अगर आप लम्बे समय के निवेश के बारे में सोच रहे हैं। निवेश करते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना लें ताकि सोने के शुद्ध होने की गारंटी रहे।

आज 25 सितंबर 2025 को सोने के दामों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹11,444 पर और 22 कैरेट सोना ₹10,490 पर पहुंच चुका है। यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा अच्छा मौका हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You