Gold Price Today: भारत में सिर्फ गहनों तक सोना सीमित नहीं रहा है बल्कि इसे लोग अब ज्यादातर निवेश के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमतें हर दिन घटती और बढ़ती है जो कई वजह से है जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव, डॉलर या रुपए दर में बढ़त या घटत या फिर सोने की मांग की पूर्ति न होना आदि। अगर हम बात करें आज की तो 10 अक्टूबर 2025 को सोने के दामों में तेज़ गिरावट देखी गई है। आइए आज की गिरावट की पूरी अपडेट देखते हैं।
आज के दिन सोने के दामों में गिरावट
आज यानी की 10 अक्टूबर 2025 को को 24 कैरेट सोना ₹12,229 प्रति ग्राम दर्ज हुआ, जो कि कल की तुलना में सस्ता है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹11,210 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,172 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। लगातार कई दिनों तक बढ़ने के बाद आज बाजार में मंदी का रुख देखा गया है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹12,229
10 ग्राम – ₹1,22,290
100 ग्राम – ₹12,22,900
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,210
10 ग्राम – ₹1,12,100
100 ग्राम – ₹11,21,000
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,172
10 ग्राम – ₹91,720
100 ग्राम – ₹9,17,200
पिछले 10 दिनों में सोने की चाल
पिछले दस दिनों के दौरान सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक कभी तेजी तो कभी गिरावट का माहौल बना रहा। 27 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोना ₹11,548 प्रति ग्राम था, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए 1 अक्टूबर को ₹11,924 तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद फिर गिरावट का रुख देखने को मिला और 6 अक्टूबर 2025 को सोना ₹11,939 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट
भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में आज हल्का अंतर देखा गया है। यह अंतर स्थानीय टैक्स, मांग और मेकिंग चार्ज की वजह से देखा जाता है। आज मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,229 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹11,210 प्रति ग्राम दर्ज हुआ। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,244 और 22 कैरेट ₹11,220 रही।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹12,284 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹11,260 पर बिक रहा है। जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹12,234 और 22 कैरेट सोना ₹11,210 पर उपलब्ध है।
क्या आने वाले दिनों में और सस्ता होगा सोना?
नहीं, जैसे कि आप जानते हैं। फेस्टिवल सीजन की वजह से सोने की मांग बढ़ रही है। इसीलिए एक्सपर्ट का मानना है कि आगे भी दाम बढ़ सकते हैं। आज सोने में मामूली गिरावट निवेशकों के लिए अवसर साबित हो सकती है। पिछले कुछ हफ्तों में लगातार बढ़े दामों के बाद आज की यह हल्की गिरावट निवेश करने वालों के लिए सही मौका हो सकती है। क्योंकि इसके बाद दाम फिर से बढ़ते हुए नज़र आ सकते हैं।
आज 10 अक्टूबर 2025 को भारत में सोने के दामों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है। जहां 24 कैरेट सोना ₹12,229 प्रति ग्राम पर आ गया है, वहीं 22 कैरेट ₹11,210 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बाजार की चाल फिलहाल रुकी हुई है, लेकिन त्योहारी में सोने की मांग के चलते आने वाले हफ्तों में इसमें फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- RRB PO Exam Date 2025: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- 7,000mAh बैटरी और हाई-स्पीड प्रोसेसर वाला OnePlus 15T फोन जल्दी देगा मार्केट में एंट्री
- 8th Pay Commission जानिए कैसे आपका वेतन हो सकता है दोगुना? 2025 में बड़ा बदलाव