Gold Price Today: सोना आज गिरा, जानिए क्या चल रहे हैं ताजा रेट्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत एक ऐसा देश है जहां सोने की हमेशा थी अहमियत रही है, पुराने जमाने में भी इसे निवेश और गहनों के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और आज भी इसे इसी तरह इस्तेमाल किया जाता है। अगर बात करें इसकी कीमत की तो यह हर दिन बदलता है आईए जानते हैं आज सोने के क्या दाम रहे हैं और आगे क्या रुख हो सकता है?

आज के दिन सोने की कीमत

अगर आज का ग्राफ देखा जाए तो आज Gold Price में मामूली से गिरावट देखी गई है इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना ₹12,201 प्रति ग्राम पर पहुंचा है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹11,184 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,151 प्रति ग्राम के भाव पर दर्ज हुआ है। आइए देखते हैं आज के ताजा भाव कैरेट के हिसाब से।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹12,201

10 ग्राम – ₹1,22,010

100 ग्राम – ₹12,20,100

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,184

10 ग्राम – ₹1,11,840

100 ग्राम – ₹11,18,400

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,151

10 ग्राम – ₹91,510

100 ग्राम – ₹9,15,100

यह ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में GST, TCS और अन्य कर शामिल नहीं हैं। इसलिए इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए आपको किसी ज्वेलर्स से ही संपर्क करना पड़ेगा।

देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव

आज के दिन देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दामों में हल्का अंतर देखने को मिला है। यह अंतर फर्क टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और स्थानीय मांग की वजह से देखा गया है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹12,448 और 22 कैरेट सोना ₹11,410 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ।

वहीं मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,201 और 22 कैरेट सोना ₹11,184 के भाव पर मिल रहा है। जबकि दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹12,216 जबकि 22 कैरेट सोना ₹11,199 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹12,206 और 22 कैरेट सोना ₹11,189 के रेट पर देखा गया।

सोने में निवेश के तरीके

भारत में सोने में निवेश करने के कई ऑप्शन मौजूद हैं। पारंपरिक रूप से लोग फिजिकल गोल्ड यानी सोने के गहने, सिक्के या बिस्किट खरीदते हैं, लेकिन आज के समय में निवेशक डिजिटल विकल्पों को भी अपनाने लगे हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय है गोल्ड ETF (Exchange Traded Fund), जिसे शेयर बाजार में स्टॉक की तरह खरीदा-बेचा जा सकता है और इसमें शुद्धता की फिक्र नहीं रहती है।

Gold Price Today

इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसे सरकार जारी करती है और इसमें ब्याज के साथ सोने की कीमत बढ़ने का भी फायदा मिलता है। गोल्ड म्यूचुअल फंड के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से गोल्ड ETF में निवेश करते हैं। अगर कोई निवेशक छोटे-छोटे अमाउंट में निवेश करना चाहता है तो डिजिटल गोल्ड प्लेटफ़ॉर्म (जैसे Paytm, PhonePe या Google Pay) भी एक आसान तरीका है।

कुल मिलाकर, गोल्ड में निवेश के ये सभी ऑप्शन आपको भौतिक सोना रखने की झंझट से बचाते हैं और सुरक्षित निवेश का अवसर देते हैं। आज यानी 10 नवंबर 2025 को भारत में Gold Price में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि यह गिरावट मामूली है, लेकिन यह निवेश करने वालों के लिए एक अच्छा संकेत है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आज का यह दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You