Gold Price Today: सोने के दामों आई फिर से उछाल, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतों में आज फिर से भारी उछाल देखने को मिला है। पिछले कई सालों से सोने की कीमतें लगातार बढ़ती हुई नज़र आई हैं। सोने एक अहम धातु है। जिसे गहनों और निवेश के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं। आज के दिन सोने के दाम क्या हैं?

आज भारत में सोने की कीमतें 

आज सोने के दामों में तेज बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड तीनों कैटेगरी में दामों में उछाल देखा गया है। नीचे आज के ताज़ा रेट्स दिए गए हैं।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹12,628 (+₹246)

10 ग्राम – ₹1,26,280 (+₹2,460)

100 ग्राम – ₹12,62,800 (+₹24,600)

Gold Price High Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,575 (+₹225)

10 ग्राम – ₹1,15,750 (+₹2,250)

100 ग्राम – ₹11,57,500 (+₹22,500)

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,471 (+₹184)

10 ग्राम – ₹94,710 (+₹1,840)

100 ग्राम – ₹9,47,100 (+₹18,400)

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा रेट

आज देशभर के प्रमुख शहरों में सोने के दामों में बढ़त देखी गई है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,628 और 22 कैरेट सोना ₹11,575 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। वहीं, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹12,643 और 22 कैरेट सोना ₹11,590 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

चेन्नई में यह दर सबसे ज्यादा है जहां 24 कैरेट सोना ₹12,764 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹11,700 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी सोने के भाव ₹12,633 (24K) और ₹11,580 (22K) तक पहुंचे। इस बढ़त की वजह से वैश्विक बाजारों में डॉलर की कमजोरी और निवेशकों का सोने में बढ़ता भरोसा दिखा रहा है।

पिछले दिनों सोने की चाल

पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जहां सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं नवंबर की शुरुआत से इसमें लगातार उछाल आ रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि ये महंगाई अभी और बढ़ेगी। आज के ₹12,628 प्रति ग्राम के रेट के साथ, 24 कैरेट सोना अब पिछले 6 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹11,575 प्रति ग्राम के साथ मजबूत स्थिति में है।

Gold Price High Today

सोने के दामों में बढ़ोतरी के प्रमुख कारण

सोने में इस महंगाई का सबसे बड़ा कारण है निवेश करने वालों का बढ़ना। अमेरिका और यूरोप में आर्थिक अस्थिरता की वजह से निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से भी सोने की कीमतों को बढ़ा देता है। जैसे कि आप जानते हैं नवंबर के महीने शादियों का सीजन चलता है, जिससे सोने की मांग बढ़ जाती है।

निवेशकों के लिए आज की सलाह

आज के उछाल के बाद निवेशकों के लिए यह समय सोचने का है। सोने की कीमतों में तेजी आने के बावजूद यह अभी भी निवेश के लिहाज से एक अच्छा ऑप्शन बना हुआ है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सोच रहे हैं तो अभी भी धीरे-धीरे खरीदारी शुरू की जा सकती है। वहीं शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सलाह है कि वे अगले कुछ दिनों में बाजार की चाल पर बारीकी से नज़र रखें क्योंकि आने वाले हफ्तों में हल्की गिरावट भी आशा है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You