राइडिंग के शौकीनों के लिए आई है असली राइडिंग बीस्ट – पेश है 2025 Yezdi Adventure!

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

2025 Yezdi Adventure भारत की प्रसिद्ध बाईकों में से एक है। यह एक चलती फिरती रेट्रो‑मॉर्डन स्टाइल का प्रतीक है। 2025 में इसे कई नए फीचर्स और सुविधाओं से लैस किया गया है। जिस कारण यह यंग राइडर्स के बीच चर्चा का विषय बनी है। आइए जानते हैं ऐसी क्या खूबियां हैं इस बाइक में?

ताकतवर इंजन का दम

Yezdi Adventure 2025 को 334 cc का सिंगल‑सिलिंडर, लिक्विड‑कूल्ड DOHC इंजन के साथ पेश किया गया है, जो लगभग 29.2 bhp की पावर और 29.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6‑स्पीड गियरबॉक्स, एसिस्ट‑स्लिपर क्लच के साथ आती है, जिससे गियर‑शिफ्टिंग सहज और स्मूद होती है।

इसका कर्ब वजन लगभग 187–202 kg के आसपास है, यह वेरिएंट पर निर्भर कर सकता है। 15.5 लीटर की फ्यूल टंकी के साथ यह बाइक लंबी दूरी आसानी से तय कर सकती है। यह बाइक लगभग 35–38 kmpl का औसत माइलेज देती है। इसमें दी गई आरामदायक सीट हाइट 815 mm है, जिससे किसी भी लंबाई के राइडर को सफर आसान लगता है।

Yezdi Adventure 2025

फीचर्स जो एडवेंचर को बनाए स्मार्ट

इस बाइक का फ्रेम डबल क्रेडल स्टील का है जिसमें आगे 41 mm टेलेस्कोपिक फोर्क और पीछे सात‑स्टेप–प्रीलोड‑अडजस्टेबल मोनो‑शॉक लगा है। इसके फ्रंट में 320 mm डिस्क और रियर में 240 mm डिस्क ब्रेक, दोनों पर फ्लोटिंग कैलीपर और डुअल‑चैनल ABS दिया गया है। 2025 के मॉडल की बात करें तो इस में नए मेहराब जैसे LED प्रोजेक्टर हेडलाइट क्लस्टर और ट्विन LED टेल लाइट यूनिट दी गई हैं, जो इसे एक आकर्षक और आधुनिक चेहरा देते हैं। इसके नए वर्जन में Forest Green, Ocean Blue, Desert Khaki, Tornado Black, Glacier White, Wolf Grey जैसे कलर दिए गए हैं।

Yezdi Adventure 2025

फुल ऑन एडवेंचर पैकेज

अगर शॉर्ट में कहें तो 2025 Yezdi Adventure एक आकर्षक विकल्प के साथ एडवेंचर की दुनिया की पहचान है। इस बाइक को आरामदायक डिजाइन के साथ सुरक्षित और शक्ति शाली बनाया गया है, जिससे सफर सुरक्षित होने के साथ साथ आराम से भरपूर रहता है। अगर आपका बजट ₹2.50 लाख के आसपास है, तो यह के अच्छा ऑप्शन हो सकती है। वेरिएंट के अनुसार इसकी कीमत ₹2.15 लाख से शुर होती है जो कि एक्स‑शोरूम है।

इन्हें भी पढ़ें: