BMW की 50 Jahre Edition ने भारत में दी दस्तक, लिमिटेड एडिशन में सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे

Published on:

Follow Us

DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

लग्जरी कारों की दुनिया में BMW का नाम हमेशा से सबसे आगे रहा है। भारत में इस कंपनी को लग्जरी और एडवांस्ड फीचर्स वाली कारों के लिए जाना जाता है। हाल ही में BMW ने अपने 50वीं सालगिरह के मौके पर दो नई कारों को भारतीय बाजार में उतारा है जिनका नाम BMW 50 Jahre Edition रखा गया है। इन की खास बात है की इन कारों की केवल 50 यूनिट्स ही बेची जाएंगी यानी की 50 लोग ही कार को खरीद सकते हैं। आइए इन कारों की खासियत जानते हैं।

कौन सी कारें आईं 50 Jahre Edition में

BMW ने भारत में दो मॉडल्स को इस लिमिटेड एडिशन के तहत उतारे है। इनमें पहला है BMW 3 Series LWB (330 Li M Sport) और दूसरा है BMW M340i। कंपनी का कहना है कि ये दोनों मॉडल्स BMW की 50 साल पुरानी शानदार विरासत और स्पोर्टी डिज़ाइन को सलाम करते हैं। खास एडिशन होने की वजह से इनकी डिमांड ज्यादा और उपलब्धता बहुत कम रहने वाली है।

BMW 50 Jahre Edition

BMW 330 Li M Sport की खासियत

BMW 330 Li M Sport के 50 Jahre Edition में कई एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कार्बन फाइबर ट्रिम, 1/50 की खास बैजिंग, हाई ग्लॉस शैडो लाइन और हेड्स-अप डिस्प्ले शामिल है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली सीटें और वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले भी दिया गया है। इन फीचर्स की वजह से यह मॉडल न सिर्फ देखने में शानदार है बल्कि चलाने और इस्तेमाल करने में भी प्रीमियम और लग्जरी का अहसास देता है।

BMW M340i के दमदार फीचर्स

BMW M340i का 50 Jahre Edition भी किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, हाई ग्लॉस ब्लैक एम-डिज़ाइन वाले मिरर कैप, रियर स्पॉयलर और 19 इंच के जेट ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रेस कार जैसी कम्फर्टेबल और स्टाइलिश सीटें मिलती हैं। इन सबके साथ यह मॉडल दिखने और परफॉर्मेंस दोनों में ही शानदार अनुभव देता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

BMW 330 Li M Sport और M340i दोनों ही कारें पावरफुल इंजन के साथ आती हैं। 330 Li M Sport में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 258 हॉर्सपावर और 400 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। यह कार सिर्फ 6.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

वहीं BMW M340i में 3.0 लीटर का दमदार इंजन है, जो 374 हॉर्सपावर और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसमें एम स्पोर्ट एग्जॉस्ट भी लगाया गया है, जो ड्राइविंग को और ज्यादा स्पोर्टी और रोमांचक बनाता है।

कंपनी के CEO का बयान

BMW इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ विक्रम पावाह ने कहा कि BMW 3 Series पिछले पाँच दशकों से ड्राइविंग के आनंद का सबसे बड़ा प्रतीक रही है। यह कार दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम कारों में से एक है। नए 50 Jahre Edition इसी विरासत और हमारे ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा हैं। ये कारें एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार डिज़ाइन डिज़ाइन के साथ कुछ अलग अनुभव ही पेश करेंगी।

क्या होगी कीमत

BMW ने दोनों खास कारों की कीमत भी तय कर दी है। BMW 330 Li M Sport 50 Jahre Edition की एक्स-शोरूम कीमत 64 लाख रुपये रखी गई है। वहीं BMW M340i 50 Jahre Edition की कीमत 76.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है। कंपनी ने साफ किया है कि दोनों मॉडल्स की केवल 50-50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। यानी एक कार को सिर्फ 50 लोग खरीद सकते हैं।

BMW 50 Jahre Edition

BMW के ये लिमिटेड एडिशन मॉडल उन लोगों के लिए पेश किया हैं, जो गाड़ियों को सिर्फ सवारी नहीं बल्कि जुनून मानते हैं और हमेशा अपडेटेड कारों के साथ चलना पसंद करते हैं। अगर आप भी BMW के दीवाने हैं तो इन मॉडलों को खरीदने का मौका शायद दोबारा न मिले।

इन्हें भी पढ़ें: