Mahindra XUV 3XO: एक B2-सेगमेंट सब-कॉम्पैक्ट SUV है। जो Mahindra & Mahindra द्वारा 2024 में लॉन्च की गई थी। यह XUV-300 का फेसलिफ्ट वर्ज़न है और आधुनिक डिज़ाइन, कनेक्टेड फीचर्स और बढ़ी हुई सेफ्टी के साथ आती है। भारत में इसकी कीमत ₹7.99 लाख से लेकर ₹15.80 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।
Mahindra XUV 3XO 2025: इंजन और प्रदर्शन
Mahindra XUV 3XO 2025 में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं। जो हर तरह के ड्राइवर की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 111 PS की पावर और 200 Nm टॉर्क देता है। जो रोज़मर्रा की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है। वहीं, 1.2-लीटर डाइरेक्ट इनजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 129 PS की ताकत और 230 Nm टॉर्क देता है। जिससे परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलता है।
Mahindra XUV 3XO 2025: ग्राहकों को बेहतर अनुभव
डीज़ल पसंद करने वालों के लिए 1.5-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन उपलब्ध है। जो लगभग 115 PS की पावर और 300 Nm टॉर्क प्रदान करता है। ये सभी इंजन विकल्प 6-स्पीड मैनुअल, AMT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। साथ ही, Zip, Zap और Zoom ड्राइव मोड्स की सुविधा भी है। जिससे गाड़ी को परिस्थितियों के अनुसार चलाना और आसान हो जाता है।

Mahindra XUV 3XO 2025: माइलेज
Mahindra XUV 3XO 2025 का माइलेज इसकी खास खूबियों में से एक है। यह SUV पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी देती है। पेट्रोल वेरिएंट्स का ARAI क्लेम किया गया माइलेज 18.06 से 19.34 kmpl तक है। जबकि डीज़ल वेरिएंट्स में यह 20.6 से 21.2 kmpl तक जाता है। रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग में पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट लगभग 16.13 kmpl और डीज़ल वेरिएंट्स 18 से 19.25 kmpl तक का माइलेज दे सकते हैं। यह SUV उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प है। जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ फ्यूल इकॉनमी को भी महत्व देते हैं।
Mahindra XUV 3XO 2025: सेफ्टी फीचर्स
- भारत NCAP 2024 में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
- 6 एयरबैग्स, ABS+EBD
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- 360° कैमरा, TPMS, Auto-hold
- Blind Spot Monitor, ADAS (Lane Keep Assist, Forward Collision Warning, आदि)

Mahindra XUV 3XO 2025: कीमत और वेरिएंट्स
शुरुआती कीमत: ₹7.99 लाख (MX1 Petrol Manual)
टॉप वेरिएंट: ₹15.80 लाख (AX7 L Turbo Petrol Automatic)
नए वेरिएंट्स: RevX M, RevX M(O), RevX A
निष्कर्ष
Mahindra XUV 3XO एक feature-loaded, सुरक्षित और फ्यूल efficient SUV है। जो टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और स्टाइल का बेहतरीन संतुलन पेश करती है। इसकी ADAS टेक्नोलॉजी, शानदार माइलेज, और सुरक्षा रेटिंग इसे इस सेगमेंट की सबसे मजबूत दावेदार बनाती है।
ये भी पढ़े
- TVS Apache RTR 160 4V: 160cc सेगमेंट की सबसे तेज़ बाइक, मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस
- Royal Enfield Classic 350: क्यों है आज भी ये बाइक सबसे खास? जानिए कीमत, माइलेज और फीचर्स
- Top 5 Cars: 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, कौन है नंबर 1? जानिए पूरी लिस्ट