Nissan ने 2025 में अपनी लोकप्रिय Nissan Magnite का नया फेसलिफ्टेड वेरिएंट लॉन्च किया है। यह नया मॉडल पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-रिच और किफायती बन कर सामने आया है। भारत के साथ साथ ये SUV अब ग्लोबल मार्केट्स में भी उपलब्ध है। आइए इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दमदार इंजन की ताकत
2025 के इस Nissan Magnite वेरिएंट में दो इंजन के ऑप्शन दिए गा हैं जिसमें पहला 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 71 bhp पावर और 96 Nm टॉर्क प्रदान करता है। इसका दूसरा ऑप्शन 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 99 bhp पावर और 160 Nm टॉर्क के साथ आता है। इसमें दोनों इंजन विकल्प 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड EZ-Shift ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मौजूद हैं। टर्बो इंजन वाले वेरिएंट में CVT ट्रांसमिशन भी है। ये इंजन 17.9 से 19.9 km/l तक का माइलेज देता है, जो इसे काफी किफायती बनाती है।

55+ एक्टिव और पैसिव फीचर्स
Nissan Magnite 2025 में 55 से अधिक एक्टिव और पैसिव सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जिनमें 40 से अधिक स्टैंडर्ड फीचर्स हैं। इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS विथ EBD, रियर डोर चाइल्ड लॉक, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, और रियर डोर चाइल्ड लॉक जैसे फीचर्स शामिल किया गए हैं। फेसलिफ्टेड मॉडल को ग्लोबल NCAP टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली हुई है।
कनेक्टिविटी और इंटीरियर्स
2025 Magnite में 8-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इंटीरियर्स में नया ब्लैक और ऑरेंज कलर थीम उपलब्ध है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
बजट-फ्रेंडली और वैरायटी
इस बजट फ्रेंडली Nissan Magnite 2025 की शुरुआती कीमत ₹5.99 लाख है, जो Ex-showroom की शुरुआती कीमत है। यह SUV अलग अलग वेरिएंट्स में मौजूद है, जैसे XE, XL, XV, और XV Premium शामिल है। इसके सभी वेरिएंट्स में अलग-अलग फीचर्स और कंफर्ट लेवल्स मौजूद हैं, जो ग्राहकों की अलग अलग जरूरत को पूरा करते हैं।
2025 Nissan Magnite उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन के उभरी है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस, और बजट में मेल चाहते हैं। इसके अट्रैक्टिव डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स, और किफायती कीमत इसे भारतीय बाजार में एक मजबूत ऑप्शन बनाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- ₹20,000 के अंदर खरीदें Vivo T4 5G: फास्ट प्रोसेसर और लंबी बैटरी वाला बेस्ट फोन
- Samsung Galaxy A55 5G पर फेस्टिवल ऑफर! ₹16,000 की भारी छूट, जानें सभी फीचर्स
- Oppo Find X9s: बजट में मिलेगा फुल-फ्लैगशिप जैसा स्मार्टफोन एक्सपीरियंस























