Tata Curvv EV 2025: हाई-टेक फीचर्स और 500+ km की रेंज का ऐसा मेल जो सबको चौंका दे

Updated on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Tata Motors एक ऐसी कंपनी जिसे SUV बाज़ार में जाना जाता है। इस की गाड़ियां भारत में बहुत तेजी से फैल रही हैं। इसे भरोसे और मजबूती की पहचान माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते Tata Curvv EV को बाज़ार में पेश किया था। आइए इस कार की खूबियां जानते हैं।

शानदार रेंज और पावर-ट्रेन

ये कार EV है इसलिए इसे बैटरी से चलाया जा सकता है। Tata Curvv EV में दो battery विकल्प पाए दिए गए हैं, जिसमें पहला 45 kWh और दूसरा 55 kWh है। इसके पहले variant की ARAI-दावा रेंज लगभग 502 km, और दूसरे की लगभग 585 km के आस पास है। यह कार 0–100 km/h की तेजी सिर्फ 8.6 सेकंड में हासिल कर सकती है। कंपनी के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 160 km/h के आसपास है।

Tata Curvv EV

इसकी चार्जिंग सुविधा भी काफी अच्छी है इसके 55 kWh मॉडल को सिर्फ 40 मिनट में 10–80% तक चार्ज किया जा सकता है और इससे सिर्फ 15 मिनट में 150 km की रेंज मिल जाती है। ये सुविधा लंबे ड्राइव्स के लिए बहुत अच्छी है।

Tata Curvv EV का दिलकश डिज़ाइन

इस गाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया डिज़ाइन है। Tata ने इसे Coupe-SUV स्टाइल में बनाया है, जो आमतौर पर महंगी गाड़ियों में देखने को मिलता है। इसके सामने की ओर चमकदार LED लाइटें, पतले DRLs और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। इसके पीछे की तरफ जुड़ी हुई LED लाइट्स और चौड़ा लुक इसे और भी दमदार बनाते हैं। यह कई आकर्षक रंगों जैसे नीला, काला और सफेद में में बाजार में मौजूद है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

सुरक्षा में सबसे आगे

Tata Motors हमेशा अपनी गाड़ियों की Safety के लिए जानी जाती है और Tata Curvv EV ने भी इस को साबित किया है। इस गाड़ी को Bharat NCAP टेस्ट में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इसमें छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और बच्चों की सुरक्षा के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मौजूद है, जो गाड़ी चलाते समय और ज्यादा सुरक्षा देता है।

Tata Curvv EV का केबिन यानी अंदरूनी हिस्सा नए डिज़ाइन और आरामदायक एलिमेंट्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें एक बड़ा टच स्क्रीन दिया गया है, जिससे आसानी से गाने सुनना, नक्शा देखना और अन्य फीचर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और बढ़िया म्यूज़िक सिस्टम जैसी सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं। सीटें वेंटिलेटेड आरामदायक हैं, जिससे गर्मी के मौसम में भी सफ़र आसान रहता है।

Tata Curvv EV

कीमत और मॉडल्स

Curvv EV की कीमत भी इसे ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 17.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है, जबकि इसका सबसे महंगा मॉडल करीब 22 लाख रुपये तक का है। Tata ने इसे कई वेरिएंट्स में उतारा है, ताकि अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहक इसे खरीद सकें।

Tata Curvv EV की सबसे बड़ी खासियत इसका Coupe डिज़ाइन, लंबी बैटरी रेंज, तेज़ चार्जिंग और सुरक्षा है। Tata Motors ने इसमें हाई-वोल्टेज बैटरी दी है जिस पर लंबी वारंटी भी मिलती है। इसकी खास बात यह है कि इसे Women’s Premier League 2025 की आधिकारिक गाड़ी बनाया गया है, जिससे इसका ब्रांड और भी मज़बूत हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You