Toyota Land Cruiser FJ 2025 में पेश, लिमिटेड एडिशन और प्रीमियम फीचर्स के साथ

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Toyota जिसे उसकी शानदार SUV के लिए जाना जाता है। कंपनी 2025 में जापान मोबिलिटी शो में अपनी नई SUV, Toyota Land Cruiser FJ, ko पेश करने जा रही है। यह मॉडल 2026 में जापान में लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसके बाद इसे दूसरे देशों में पेश किया जा सकेगा। आइए इस SUV की खूबियों के बारे में जानते हैं।

रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न टच

कंपनी ने इस SUV को नए डिजाइन के साथ मॉडर्न टच भी दिया है। Toyota Land Cruiser FJ का डिजाइन पारंपरिक Land Cruiser से मिलता जुलता है, जिसमें चौकोर बॉडी, फ्लेयर्ड फेंडर और रग्ड बंपर शामिल किए गए हैं। इसमें दो अलग-अलग फेसिया विकल्प दिए गए हैं जिसमें एक में गोल हेडलाइट्स हैं, जबकि दूसरे में रेक्टैंगुलर हेडलाइट्स हैं। इसके अलावा कस्टमाइजेशन के लिए स्नॉर्कल और कार्गो पैनल जैसे एक्सेसरीज मौजूद हैं, जिन्हें आसानी से बदला जा सकता है।

Toyota Land Cruiser FJ

ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार 

इस SUV में नई Toyota Land Cruiser FJ की लंबाई 4,575 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,960 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,580 मिमी है, जो इसे बेहतर टर्निंग रेडियस और ऑफ-रोडिंग पावर देता है। FJ के इंटीरियर्स में एक फंक्शनल और लेयरड डैशबोर्ड डिजाइन है।

इसमें 12.5-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, चंकी स्टीयरिंग व्हील और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं। टोयोटा ने इसे मॉडर्न फीचर्स और कम्फर्ट एलिमेंट्स से लैस किया है, ताकि यह रोज की ड्राइविंग और एडवेंचर दोनों में फिट बैठे।

पावरफुल इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग

2026 Toyota FJ Cruiser में 2.7-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 161 हॉर्सपावर की पावर और 246 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4X4 ट्रांसफर केस मिलता है, जिससे यह किसी भी ऑफ-रोड ट्रेल पर आसानी से चल सकती है।

Toyota Land Cruiser FJ

लॉन्च की बात करें तो FJ Cruiser की जापान में मिड-2026 में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही हैं, जिसके बाद इसे कार बाजारों में भी पेश किया जाएगा। हालांकि, हाल ही में में इसके आने के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Toyota Land Cruiser FJ एक बेहतरीन ऑफ-रोडिंग SUV साबित होगी, जो अपने रग्ड डिजाइन, कस्टमाइजेशन ऑप्शन और पावरफुल इंजन के साथ बाजार में एक नई पहचान बना सकती है। अगर आप ऑफ-रोडिंग के शौकिन हैं, तो यह मॉडल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You