अब चलेगा इंडिया ग्रीन राइड पर – Warivo Nova दे रहा है दमदार रेंज और बजट फ्रेंडली ऑप्शन!

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

आधुनिक स्कूटरों की दुनिया का एक नया नाम Warivo Nova, शहर की यात्रा से लेकर गांव की टूटी-फूटी सड़कों तक यह अपने प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। Warivo Nova इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में सस्ता और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है। आइए इस स्कूटर की वो खूबियां जानते हैं जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाती हैं।

स्टाइल और दमदार मोटर

Warivo Nova में 250 W BLDC मोटर दिया गया है, जो ऑटोमैटिक ड्राइव देता है। अगर देखा जाए तो इसकी गति 25 किमी/घंटा है। हालांकि ये काफी तेज भी है लेकिन फिर भी यह शहर की हल्की-फुल्की ट्रैफिक यात्रा के काफी अच्छा है। टेक्निकल रूप से यह 10° ग्रेडिएबिलिटी की ताकत भी रखता है जिससे आसानी से ऊंचे नीचे ढलानों को पर किया जा सकता है। अगर रेंज की बात करें तो कम्पनी का दावा है कि यह स्कूटर 60 किमी प्रति चार्ज रेंज दे सकता है। इसे लगभग 5 से 6 घंटे में आसानी से फुल चार्ज किया जा सकता है।

Warivo Nova Scooter

ब्रेकिंग से लेकर सस्पेंशन तक!

Warivo Nova जिसमें आगे की ओर डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जो सड़क पर सुरक्षित ब्रेकिंग तय करता है। इसमें आगे टेलिस्कोपिक और पीछे ड्युअल सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे भारत की सड़कों पर सफर को आरामदेह बनाता है। अगर इसके फीचर्स की बात की जाए तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, टेललाइट, रिवर्स असिस्ट और टर्न इंडिकेटर जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके यह फीचर्स पार्किंग, राइडिंग और सफर को आसान बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह स्कूटर कुल तीन वेरिएंट STD, X और S में आता है जिसमें कई रंग ऑप्शन भी मौजूद हैं।

Warivo Nova Scooter

बजट में बेस्ट

Warivo Nova 2025 को नए अंदाज़ में पेश कर के इसे पहले से बेहतर और शहरी यात्रा के अनुकूल बनाने की कोशिश की गई है। यह स्कूटर एक्स-शोरूम में लगभग ₹55,999 की कीमत से शुरू हो रहा है जिसकी टॉप मॉडल कीमत ₹64,999 तक है। इसका Push Button Start तथा रिवर्स असिस्ट इसे और अधिक उपयोगी बनाता है। अगर आपको सस्ती कीमत में कामकाजी स्कूटर की तलाश है, तो यह स्कूटर आपकी तलाश को पूरा कर सकता है।

इन्हें भी पढ़ें: