Bank Holiday: अगस्त 2025 में बैंक कब बंद रहेंगे? जानिए पूरी लिस्ट

Published on:

Follow Us

Bank Holiday August 2025: अगर आप अगस्त महीने में कोई बैंक से जुड़ा काम करने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको यह जानना ज़रूरी है कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। भारत में बैंक छुट्टियाँ दो तरह की होती हैं। राष्ट्रीय अवकाश (national holidays) और राज्य स्तर की छुट्टियाँ। इसके अलावा हर रविवार और महीने का दूसरा व चौथा शनिवार भी बैंक बंद रहते हैं। इस लेख में हम आपको अगस्त 2025 में पड़ने वाले सभी बैंक हॉलिडे की जानकारी देंगे ताकि आप समय पर अपने जरूरी काम निपटा सकें।

अगस्त 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holidays in August 2025)

तारीख             दिन छुट्टी का      नाम छुट्टी              कहां मान्य है
3 अगस्त 2025    रविवार    साप्ताहिक अवकाश        पूरे भारत में
8 अगस्त 2025    शुक्रवार      हरियाली तीज              उत्तर भारत के कई राज्यों में
9 अगस्त 2025    शनिवार      दूसरा शनिवार              पूरे भारत में
10 अगस्त 2025  रविवार     साप्ताहिक अवकाश पूरे    भारत में
15 अगस्त 2025   शुक्रवार       स्वतंत्रता दिवस            राष्ट्रीय अवकाश – पूरे भारत में
17 अगस्त 2025    रविवार     साप्ताहिक अवकाश        पूरे भारत में
19 अगस्त 2025    मंगलवार       मुहर्रम                    अधिकांश राज्यों में
23 अगस्त 2025   शनिवार       चौथा शनिवार             पूरे भारत में
24 अगस्त 2025   रविवार        साप्ताहिक अवकाश       पूरे भारत में
25 अगस्त 2025    सोमवार     ओणम केरल और कुछ     दक्षिण भारतीय राज्यों में
30 अगस्त 2025    शनिवार      श्रीकृष्ण जन्माष्टमी          उत्तर भारत, गुजरात, महाराष्ट्र आदि में
31 अगस्त 2025    रविवार       साप्ताहिक अवकाश      पूरे भारत में

Bank Holiday
Bank Holiday

महत्वपूर्ण बात

हर राज्य में छुट्टियों की लिस्ट थोड़ी अलग हो सकती है। जैसे ओणम की छुट्टी केरल में होती है लेकिन उत्तर भारत में नहीं। इसलिए अगर आप किसी खास राज्य में रहते हैं, तो उस राज्य की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक करें।

 राष्ट्रीय छुट्टियाँ जो पूरे भारत में लागू होती हैं:

1. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
2. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
3. गांधी जयंती – 2 अक्टूबर

इन तीनों छुट्टियों में पूरे देश के बैंक बंद रहते हैं।

 बैंक हॉलिडे क्यों जानना ज़रूरी है?

अगर आपको चेक क्लियर कराना है। लोन पेपर सबमिट करने हैं या नया खाता खुलवाना है। तो छुट्टी वाले दिन ये सारे काम रुक सकते हैं। छुट्टियों के दौरान बैंक बंद होते हैं। लेकिन ATM, नेट बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहती हैं। कैश की ज़रूरत होने पर आप छुट्टी से पहले की योजना बना सकते हैं।

Bank Holiday
Bank Holiday

कैसे पाएं अपडेटेड बैंक हॉलिडे की जानकारी?

  1. अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वेबसाइट पर ‘Bank Holiday’ सेक्शन देखें
  3. State-wise holiday calendar जरूर चेक करें

निष्कर्ष

अगस्त 2025 में कुल मिलाकर 12 से ज्यादा दिन ऐसे होंगे जब बैंक बंद रहेंगे। जिनमें साप्ताहिक छुट्टियाँ, दूसरे-चौथे शनिवार और त्योहार शामिल हैं। अगर आप कोई बैंकिंग काम करने जा रहे हैं। तो ऊपर दी गई लिस्ट को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाएं। इससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी।

ये भी पढ़े

×