Gold and Silver Price Today: भारत में सोना और चांदी दोनों ही गहनों के रूप में इस्तेमाल होते हुए आए हैं। सिर्फ गहने नहीं बल्कि पुराने जमाने से ही इन्हें निवेश की नज़र से भी देखा जाता है। आज यानी 21 जुलाई को सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी इनके दाम और आने वाले बदलावों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं।
आज के दिन सोने के दाम
जैसे हमने ऊपर बताया आज सोने के दामों में गिरावट आई है। कल की स्थिरता के बाद ये गिरावट बहुत मामूली है इससे शायद निवेशकों को कोई फर्क भी न पढ़ें। लेकिन ये एक गिरते हुए बाजार की और संकेत है। आज की गिरावट कुछ इस तरह से है:
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,003 (-₹1)
10 ग्राम – ₹1,00,030 (-₹10)
100 ग्राम – ₹10,00,300 (-₹100)
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,169 (-₹1)
10 ग्राम – ₹91,690 (-₹10)
100 ग्राम – ₹9,16,900 (-₹100)
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,502 (-₹1)
10 ग्राम – ₹75,020 (-₹10)
100 ग्राम – ₹7,50,200 (-₹100)
आज के दिन चांदी के दाम:
जिस तरह आज सोने के दामों में गिरावट आई है उसी तरह चांदी के दाम भी गिरे हैं। बीते दिनों चांदी की कीमतें स्थिर थीं लेकिन आज इसमें मामूली सी गिरावट देखने के लिए मिली है। आज की गिरावट कुछ इस तरह से है:
चांदी के ताज़ा भाव
1 ग्राम – ₹115.90 (-₹0.10)
10 ग्राम – ₹1,159 (-₹1)
100 ग्राम – ₹11,590 (-₹10)
1 किलो – ₹1,15,900 (-₹100)
देश के अलग अलग शहरों में सोने के दाम
भारत के विभिन्न शहरों में सोने के दाम में हल्का-हल्का फर्क देखने को मिला है। यह फर्क टैक्स, मेकिंग चार्ज और लोकल डिमांड के अनुसार होता है। आज के दिन देश के मुख्य शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,003 और 22 कैरेट सोना ₹9,169 प्रति ग्राम मिल रहा है।
जबकि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और पटना में 24 कैरेट सोना ₹10,018 और 22 कैरेट सोना ₹9,184 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इसके अलावा वडोदरा, सूरत और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,008 और 22 कैरेट सोना ₹9,174 प्रति ग्राम मिल रहा है।
सोना चांदी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में निवेश का एक अच्छा साधन है। ये हमारे देश की परंपरा और आस्था का भी एक रूप है। इसीलिए अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो हमेशा घटते हुए दामों में ही निवेश करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- मिडिल क्लास का स्टाइलिश सपना – Honda CB Shine की खूबियां जानकर आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने!
- NEET PG 2025 देने वालों के लिए जरूरी खबर! 21 जुलाई को निकलेगी एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें चेक
- इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! SSC में JE पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल