Gold Price Today: सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें 22K और 24K गोल्ड आज कितने रुपये सस्ता हुआ

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतें हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं क्योंकि यहां सोना सिर्फ गहनों का हिस्सा नहीं बल्कि सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद ऑप्शन के रूप में देखा जाता है। सोने के दाम हर दिन बदलते हैं। आज भी सोने के रेट में हल्की गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नज़रें आज के नए दामों पर टिक गई हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन भारत में सोने की ताज़ा कीमतें कैसे रहे हैं।

आज के दिन सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज

आज के ताज़ा आंकड़ों के हिसाब से, 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना तीनों कैटेगरी में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। यह हल्की कमी पिछले दिन की तुलना में मामूली है, लेकिन निवेशकों के लिए यह बाजार की धीमी चाल का संकेत देती है।

24 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹12,703

10 ग्राम – ₹1,27,030

100 ग्राम – ₹12,70,300

Gold Price Today

22 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹11,644

10 ग्राम – ₹1,16,440

100 ग्राम – ₹11,64,400

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,527

10 ग्राम – ₹95,270

100 ग्राम – ₹9,52,700

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों फर्क

भारत के बड़े शहरों में सोने की कीमतें टैक्स, स्थानीय मांग और मेकिंग चार्ज की वजह से थोड़ा फर्क देखने के लिए मिला है। आज देश के प्रमुख शहरों में 24K और 22K सोने के रेट इस प्रकार रहे। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत समान ₹12,703 पर दर्ज हुई। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹11,644 प्रति ग्राम पर मिला।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹12,718 प्रति ग्राम पर पहुंचा, जो बाकी शहरों की तुलना में थोड़ा अधिक है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹12,806 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ, जो देश के अन्य शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का रेट ₹12,708 प्रति ग्राम रहा है।

Gold Price Today

पिछले दिनों की गोल्ड प्राइस ट्रेंड

अगर पिछले कुछ दिनों के रेट्स पर नज़र डालें तो सोने की कीमतों में लगातार हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 10 दिनों के आंकड़े बताते हैं कि भारत में सोने की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव का सामना कर रही हैं। 6 नवंबर 2025 से 13 नवंबर 2025 के बीच सोना कई बार ऊपर-नीचे हुआ है। आज के दिन कीमतें हल्की गिरावट के साथ सोने की कीमतें ₹12,703 पर पहुंची हैं।

इस फील्ड के एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सोने के दाम लगातार बदलते रहते हैं, इसलिए निवेश से पहले मार्केट की चाल पर नज़र रखते हुए सोच समझ कर निवेश करना चाहिए। डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और फिजिकल गोल्ड — सभी ऑप्शन आज के टाइम में लोकप्रिय हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You