Gold Price Today: आज सोना फिर महंगा हुआ, जानिए कितना बढ़ा दाम और कहाँ पहुँचा रेट

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

सोना सिर्फ एक धातु नही है बल्कि निवेशकों के लिए निवेश का साधन और महिलाओं के लिए सुंदर गहना भी हैं इसे लोग अक्सर निवेश के रूप में खरीदते हैं। जिससे आम लोगों से लेकर निवेश करने वालों के बीच इसकी कीमतें हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं आज यानी 13 अक्टूबर 2025 को सोने का क्या दाम चल रहा है।

आज के दिन सोने के दामों में आई बढ़ोतरी

आज भारत में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 24 कैरेट सोना ₹12,540 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले अधिक है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना ₹11,495 प्रति ग्राम पर और 18 कैरेट सोना ₹9,405 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹12,540

10 ग्राम – ₹1,25,400

100 ग्राम – ₹12,54,000

Gold Price High Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,495

10 ग्राम – ₹1,14,950

100 ग्राम – ₹11,49,500

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,405

10 ग्राम – ₹94,050

100 ग्राम – ₹9,40,500

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

आज के दिन अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली फर्क देखने को मिला है। यह अंतर टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और स्थानीय मांग की वजह से देखा जा सकता है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹12,573 और 22 कैरेट ₹11,525 पर दर्ज हुआ। जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,540 और 22 कैरेट ₹11,495 पर बिक रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹12,555 और 22 कैरेट सोना ₹11,510 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹12,545 और 22 कैरेट सोना ₹11,500 पर पहुंचा।

गोल्ड खरीदें या इंतजार करें?

जैसे कि आप जानते हैं सोना एक सैफ इन्वेस्टमेंट है। लेकिन इसकी बढ़ती कीमतें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि उन्हें निवेश करना चाहिए या नहीं। अगर आपके पास फंड है और लंबे समय के लिए कहीं सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो बढ़ती हुई कीमतों पर भी सोने सबसे बेस्ट ऑप्शन है। एक्सपर्ट का मानना है कि आगे भी सोने के दाम इसी तरह बढ़ेंगे जिससे निवेश करने वालों को काफी फायदा पहुंचेगा।

Gold Price High Today

खरीदारी में सावधानी

जब आप सोना खरीदने जाए तो कई चीजों को अच्छे से जांचे उसके बाद खरीदें जैसे आप सोने में हॉलमार्क (Hallmark) या BIS मार्क होना चाहिए, इससे पता लगता है कि आपका सोना शुद्ध है। सोने को हमेशा भरोसेंद सुनार से ही खरीदें और खरीदे हुए सोने का बिल लेना न भूलें। इसके अलावा GST, TCS आदि करों की जानकारी भी मांगे। 

13 अक्टूबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹12,540 प्रति ग्राम तक पहुंच चुका है, जो बीते दिनों के मुकाबले में एक मजबूत छलांग है। यह तेजी दिखाती है कि आने वाले हफ्तों में भी सोने के भाव ऊंचे रह सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You