Gold Price Today: आज सोना हुआ और महंगा, अचानक आई बड़ी तेजी ने लोगों को किया हैरान

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: सोना हमेशा से निवेश और गहने दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आम आदमी से लेकर बड़े निवेशक तक इसे अच्छा इन्वेस्टमेंट मानते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमत है हर दिन बदलती रहती हैं। कभी तो इसकी कीमतें में अचानक से गिरावट दर्ज होती है और कभी कीमतें बढ़ती हुई नजर आती है। अगर बात की जाए आज की यानी 4 अक्टूबर 2025 की तो सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है। आइए आज के दामों के बारे में जानते हैं।

आज के दिन सोने की कीमतों में आई तेज़ी

आज ताजा रिपोर्ट के हिसाब से, 24 कैरेट सोना ₹11,940 प्रति ग्राम के भाव पर दर्ज हुआ है, जो पिछले दिन से महंगा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹10,945 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,955 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। यह बढ़त पिछले दिनों के मुकाबले तेज बढ़त का संकेत दे रही है।

24 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,940

10 ग्राम – ₹1,19,400

100 ग्राम – ₹11,94,000

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,945

10 ग्राम – ₹1,09,450

100 ग्राम – ₹10,94,500

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹8,955

10 ग्राम – ₹89,550

100 ग्राम – ₹8,95,500

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दामों में हल्का फर्क

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें स्थानीय टैक्स, सोने की डिमांड और मेकिंग चार्ज की वजह से थोड़ा फर्क देखा गया है। चेन्नई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोना क्रमश ₹11,946 और ₹11,955 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में यह ₹11,940 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है।

वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹11,945 और 22 कैरेट सोना ₹10,950 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। इन दामों का फर्क यह दिखा रहा है कि हर जगह की सोने की मांग से कीमतों में अंतर आ सकता है।

Gold Price Today

पिछले दिनों सोने की चाल पर नज़र

अगर हम बीते दिनों पर गौर करें तो पिछले हफ्तों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। सितंबर के आखिरी दिनों में सोना थोड़े स्थिर भाव पर रहा था, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही इसमें तेज़ी दर्ज हुई है। यह तेजी खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर-रुपया की वजह से नजर आती है। इसके अलावा भारत में चलने वाला फेस्टिवल सीजन भी सोने के दामों में तेजी की एक वजह है।

आज 4 अक्टूबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया है। जिस वजह से 24 कैरेट सोना ₹11,940 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है, जो सोने के बाजार में मजबूती का साफ संकेत देता है। देश के बड़े शहरों में भी यही रुझान देखने को मिला है, हालांकि अलग-अलग राज्यों में कीमतों में थोड़ा अंतर बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You