Gold Price Today: सोना सस्ता होने से बाजार में हलचल, जानें 18K से 24K तक का लेटेस्ट रेट

Published on:

Follow Us

DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Gold Price Today: भारत में सोने को खूबसूरत गहनों के लिए ज्यादा नहीं जाना जाता बल्कि एक लंबे निवेश के लिए भी जाना जाता है। हर दिन बदलने वाली सोने की कीमतें लोगों को अपनी और खींचे रखती हैं। निवेश करने वालों से लेकर गहनों के खरीदारों तक सभी के लिए ये जानना जरूरी होता है कि Gold Price Today क्या है? आइए जानते हैं आज का पूरा अपडेट।

आज के दिन सोने में आई हल्की गिरावट

आज भारत में सोने की कीमतें थोड़ी नीचे दर्ज हुई हैं। 24 कैरेट सोना ₹10,150 प्रति ग्राम पर पहुंचा है, जो कि कल के मुकाबले थोड़ा सा कम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹9,304 और 18 कैरेट सोना ₹7,613 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹10,150

10 ग्राम – ₹1,01,500

100 ग्राम – ₹10,15,000

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,304

10 ग्राम – ₹93,040

100 ग्राम – ₹9,30,400

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹7,613

10 ग्राम – ₹76,130

100 ग्राम – ₹7,61,300

देश के बड़े शहरों में सोने की चाल

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में आज हल्का फर्क देखने को मिला है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,150 और 22 कैरेट सोना ₹9,304 पर दर्ज हुआ। वहीं दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10,165 और 22 कैरेट सोना ₹9,319 पर पहुंच गया है। इसके अलावा वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,155 और 22 कैरेट सोना ₹9,309 दर्ज हुआ है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी यही कीमतें देखने के लिए मिली हैं।

सोने की बदलती चाल

भारत में सोने के दाम सिर्फ वैश्विक बाजारों से ही नहीं बल्कि घरेलू मांग और त्योहारों के टाइम ज़्यादा बढ़ते हुए नज़र आते हैं। जब बाजार में सोने की मांग बढ़ती है तो इसके दाम बढ़ने लगते हैं और जब मांग घटती है तो कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है। यही वजह है कि आज के दिन हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price Today

इसके अलावा, रुपये की मजबूती और कमजोरी भी सोने की चाल पर गहरा असर डालती है। अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है तो सोना महंगा पड़ता है। वहीं, रुपये के मजबूत होने पर सोना थोड़ा सस्ता दर्ज किया जाता है। ऐसे में निवेशकों को घरेलू और वैश्विक दोनों कारकों को ध्यान में रखकर ही निवेश की रणनीति बनानी चाहिए।

आज 26 अगस्त 2025 को भारत में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जहां 24 कैरेट सोना ₹10,150 प्रति ग्राम पर है, वहीं 22 कैरेट ₹9,304 और 18 कैरेट ₹7,613 पर मिल रहा है। निवेशकों के लिए यह समय बाजार पर नजर रखने और सही मौके पर खरीदारी करने का है। आने वाले दिनों में सोने के दाम बढ़ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

×