Gold Price Today: सोना महंगा होने से ग्राहकों की टेंशन बढ़ी, आज के ताज़ा भाव देखें

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में पुराने और लंबे टाइम से Gold को सिर्फ निवेश नहीं बल्कि अच्छे निवेश के रूप में भी जाना जाता है। आज कल Gold Price में हर दिन बदलाव देखा जाता है। किसी दिन तो इसकी कीमतें अचानक से बढ़ जाती हैं कभी तेजी से घटती हुई नज़र आती हैं। अगर हम आज की बात करें तो आज यानी 27 अगस्त 2025 को सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। आइए आज की कीमतें जानते हैं।

आज भारत में सोने की कीमतें

आज के दिन सोने के दाम बढ़ते हुए नज़र आए हैं। ये बढ़ोतरी कई दिनों की लंबी गिरावट के बाद सामने आई है। आज की कीमतें कुछ इस तरह से हैं:

24 कैरेट सोना (999 प्योरिटी)

1 ग्राम – ₹10,207

10 ग्राम – ₹1,02,070

100 ग्राम – ₹10,20,700

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,356

10 ग्राम – ₹93,560

100 ग्राम – ₹9,35,600

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹7,656

10 ग्राम – ₹76,560

100 ग्राम – ₹7,65,600

प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम

भारत के अलग-अलग शहरों में Gold Price में थोड़ा फर्क देखने को मिला है। यह फर्क खास तौर पर टैक्स, मेकिंग चार्ज और सोने की स्थानीय मांग पर निर्भर करता है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,207 और 22 कैरेट सोना ₹9,356 प्रति ग्राम है। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना ₹10,222 और 22 कैरेट सोना ₹9,371 पर दर्ज हुआ।

जबकि वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत में 24 कैरेट सोना ₹10,212 और 22 कैरेट सोना ₹9,361 रहा। दूसरे शहर जैसे मदुरै, विजयवाड़ा, पटना, नागपुर और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना ₹10,207 और 22 कैरेट ₹9,356 पर बिक रहा है।

शादी सीज़न में सोने की मांग और बढ़ सकती है

भारत में त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन के दौरान सोने की मांग हमेशा बढ़ जाती है। आने वाले महीनों में नवरात्रि, दिवाली और शादी का मौसम होने की वजह से सोने की खरीदारी और तेज हो सकती है। ऐसे में यह संभावना है कि सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। निवेशकों और ग्राहकों को यह बात ध्यान में रखकर अभी से प्लानिंग करनी चाहिए।

Gold Price Today

निवेशकों के लिए हालात 

सोने में आज की हल्की बढ़त यह संकेत देती है कि निवेशक इसे अभी भी सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। चांदी और अन्य धातुओं की तुलना में सोना लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद निवेश बना हुआ है। जिन निवेशकों की योजना आने वाले समय में सोना खरीदने की है, उनके लिए यह बाजार पर लगातार नजर रखने का सही समय है।

आज 27 अगस्त 2025 को भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोना ₹10,207 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट ₹9,356 और 18 कैरेट ₹7,656 प्रति ग्राम पर है। अलग-अलग शहरों में इसमें मामूली अंतर देखने को मिला। निवेशकों के लिए यह समय बहुत अहम है क्योंकि बाजार में धीरे-धीरे ऊपर की ओर रुझान दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह बढ़त और तेज हो सकती है, इसलिए निवेश का सही फैसला लेने के लिए रोज़ाना के अपडेट पर नज़र रखना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You