Gold Price Today: सोने की कीमत ने पकड़ी रफ्तार, आज के 22K और 24K के लेटेस्ट रेट यहां देखें

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: सोना India में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मिलने वाला एक ऐसा धातु है, जो Safe Investment माना जाता है। अगर बात करें इसकी कीमत पर तो लोग हर दिन बदलने वाली इस कीमत के बारे में जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। आज 29 अगस्त 2025 को सोने ने फिर से तेजी पकड़ी है। लंबी गिरावट के बाद अब सोने बढ़ते हुए दामों की और बढ़ रहा है। आइए आज कल सोने के क्या दाम चल रहे हैं इस पर चर्चा करते हैं।

आज के दिन भारत में सोने की ताज़ा कीमतें

आज India में 24 कैरेट Gold ₹10,261 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है, जो कल से थोड़ा सा महंगा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना ₹9,406 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,696 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के दामों में हल्की बढोतरी देखने को मिली है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹10,261

10 ग्राम – ₹1,02,610

100 ग्राम – ₹10,26,100

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,406

10 ग्राम – ₹94,060

100 ग्राम – ₹9,40,600

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹7,696

10 ग्राम – ₹76,960

100 ग्राम – ₹7,69,600

देश के प्रमुख शहरों में सोने की चाल

भारत के बड़े शहरों में सोने के दामों में मामूली फर्क देखा जा सकता है जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,261 और 22 कैरेट सोना ₹9,406 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ।

वहीं दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में आज के भाव कुछ ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना ₹10,276 और 22 कैरेट सोना ₹9,421 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। दूसरी और वडोदरा, अहमदाबाद, पटना और सूरत में 24 कैरेट सोना ₹10,266 और 22 कैरेट सोना ₹9,411 दर्ज किया गया है। इस फर्क की मुख्य वजह टैक्स, स्थानीय मांग और ज्वैलर्स के मार्जिन माने जाते हैं।

सोना क्यों है निवेशकों के लिए खास?

सोना हमेशा से भारतीय निवेशकों के लिए भरोसेमंद निवेश का साधन रहा है। महंगाई के समय सोना महंगाई से बचाव का काम करता है। यही वजह है कि इनवेस्टर शेयर बाजार या दूसरे निवेश के साधनों की तुलना में सोने को ज़्यादा सुरक्षित मानते हैं। आज के समय में, जब बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, सोने में निवेश को एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

Gold Price Today

आज 29 अगस्त 2025 को भारत में सोने के दामों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना ₹10,261 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹9,406 और 18 कैरेट सोना ₹7,696 पर दर्ज हुआ है। देश के अलग-अलग शहरों में भी दामों में मामूली फर्क देखने को मिला। आने वाले दिनों में यह रुख निवेशकों के लिए और भी अहम हो सकता है क्योंकि शादी ब्याह और त्योहारों के सीज़न में अक्सर सोने के दम बढ़ जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You