Gold Price Today: भारत में सोने को सबसे अच्छा निवेश माना जाता है। सोने के दाम हर दिन बदलते हैं इसके पीछे कई वजहें होती हैं। कभी तो Gold Price घटते हुए नज़र आते हैं और कभी बढ़ते हुए नज़र आते हैं। अगर आज की बात करें तो 8 सितंबर 2025 को भारत में सोने के दामों में गिरावट देखी है। आइए इस गिरावट के बारे में ज़्यादा जानते हैं।
आज भारत में सोने की ताज़ा कीमतें
आज के बाजार में सोने की कीमतें थोड़ी कम हुई हैं। 24 कैरेट सोना ₹10,838 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है, जो कि कल के मुकाबले थोड़ा कम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹9,935 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,129 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,838
10 ग्राम – ₹1,08,380
100 ग्राम – ₹10,83,800

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,935
10 ग्राम – ₹99,350
100 ग्राम – ₹9,93,500
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,129
10 ग्राम – ₹81,290
100 ग्राम – ₹8,12,900
बड़े शहरों में सोने के दाम
भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के दामों में हल्का फर्क देखा गया है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹10,877 और 22 कैरेट सोना ₹9,970 प्रति ग्राम पर है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,838 और 22 कैरेट सोना ₹9,935 पर बिक रहा है।
दिल्ली में सोने का दाम थोड़ा ज़्यादा है, वहां 24 कैरेट सोना ₹10,853 और 22 कैरेट सोना ₹9,950 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। इसके अलावा वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,841 और 22 कैरेट सोना ₹9,940 प्रति ग्राम पर मिल रहा है।
क्यों गिरते-बढ़ते हैं सोने के दाम?
सोने की कीमतें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बाजारों पर निर्भर करती हैं। डॉलर की मजबूती या कमजोरी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और सोने के दाम, कच्चे तेल की कीमतें और ब्याज दरों का असर सीधे सोने पर पड़ता है। यही वजह है कि एक दिन सोने की कीमतें बढ़ती हैं तो अगले दिन इसमें गिरावट देखने को मिलती है।

निवेशकों के लिए संकेत
आज सोने की कीमतों में आई गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय सही हो सकता है। वहीं जो पहले से निवेश कर चुके हैं उन्हें फिलहाल इंतजार करना चाहिए और बाजार पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।
आज 8 सितम्बर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹10,838, 22 कैरेट सोना ₹9,935 और 18 कैरेट सोना ₹8,129 पर बिक रहा है। बड़े शहरों में भी दामों में हल्का फर्क देखा गया है। सोने का यह उतार-चढ़ाव बताता है कि निवेशकों को हमेशा ताज़ा अपडेट लेते रहना चाहिए और सही समय पर ही निवेश का फैसला करना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- BPSC 71st Admit Card: बीपीएससी 71वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- Neem and Besan Face Pack: स्किन ब्राइटनिंग और हेल्दी लुक के लिए सबसे सस्ता और असरदार घरेलू उपाय
- सिर्फ ₹7,499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N1 5G, भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन























