Gold Price Today: भारत में सोने के को सिर्फ गहने के रूप में नहीं खरीदा जाता है बल्कि इसे एक अच्छे इन्वेस्टमेंट में रूप में भी देखा जाता है। यही वजह है कि इसकी कीमतें हर दिन बदलती हैं। कभी तो सोने के दाम घटते हुए नज़र आते हैं और कभी कीमतें बढ़ती हुई नज़र आती हैं। आज की बात करें तो 10 सितंबर 2025 को सोने के दम बढ़ते हुए नज़र आए हैं। आइए आज का ट्रेंड देखते हैं।
आज का सोने का ताज़ा हाल
अगर आज की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹11,051 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले काफी ज़्यादा है। 22 कैरेट सोना ₹10,130 और 18 कैरेट सोना ₹8,288 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। इसका मतलब यह है कि सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और यह निवेशकों के लिए एक मजबूत संकेत है।

अलग-अलग शहरों में सोने के रेट
आज के दिन देशभर के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ी-बहुत अलग देखने को मिली हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹11,073 और 22 कैरेट ₹10,150 पर बिक रहा है। जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹11,051 और 22 कैरेट ₹10,130 दर्ज हुआ है। दिल्ली में सोने का दाम थोड़ा ज़्यादा है जहां 24 कैरेट सोना ₹11,066 और 22 कैरेट सोना ₹10,145 पर मिल रहा है। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹11,056 और 22 कैरेट ₹10,135 पर मिल रहा है। ये फर्क अक्सर टैक्स्ट, और मांग की वजह से देखा जाता है।
सोने में निवेश के तरीके
सोने में निवेश करने के कई तरीके हैं। अक्सर लोग सोने के गहने, सिक्के और सोने की ईंट खरीदते हैं, लेकिन आज के समय में डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और सोवरेन गोल्ड बॉन्ड भी काफी अच्छे ऑप्शन बन गए हैं। इन आधुनिक तरीकों में भौतिक सोना रखने की ज़रूरत नहीं होती और यह सुरक्षित रहते हुए लॉन्ग टाइम के लिए अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
सोना क्यों लगातार महंगा हो रहा है
सोने के दाम कई वजहों से बढ़ते हैं जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर और रुपये का फर्क और अपने की मांग का बढ़ जाना सोने की कीमतों को बढ़ा देता है। पिछले कुछ दिनों पर नज़र डालें तो सोने के दाम कभी तेजी से बढ़ते हुए दिखें और कभी तेज़ी से घटते हुए नज़र आए हैं।

भारत में आने वाले महीनों में त्योहारों और शादियों का सीजन चलेगा। इस दौरान सोने की डिमांड हमेशा तेज़ हो जाती है। जब मांग बढ़ती है, तो कीमतें भी ऊपर जाती हैं। यही वजह है कि एक्सपर्ट का मानना है कि सितंबर से लेकर दिसंबर तक सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
आज 10 सितम्बर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना ₹11,051 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें भी ऊपर गई हैं। त्योहार और शादियों का मौसम आने से यह तेजी और बढ़ सकती है। निवेशक इसे एक मौके की तरह देख सकते हैं, जबकि आम खरीदारों के लिए यह बढ़ती महंगाई का संकेत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Health Tips: गर्म पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद
- Vivo Y500 इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, जानें इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की सभी खूबियां
- Honor Play सीरीज में नया धमाका! Honor Play 10 भारत में जल्द ही होगा लॉन्च























