Gold Price Today: निवेशकों के लिए राहत भरी खबर, आज सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का पूरा प्राइस अपडेट

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Price Today: अगर आप भी सोने के निवेशक हैं, तो आपको बता दें कि हर दिन की तरह आज भी देशभर में सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। सोना जिसे हमेशा से ही एक सुरक्षित निवेश के रुप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज यानी की 20 मई 2025 को भारत में सोने के दामों में अच्छी खासी गिरावट देखने के लिए मिली है। बीते कुछ दिनों से भारत में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों की दिलचस्पी इसकी कीमतों में बनी हुई है। आइए जानते हैं आज के दाम, पिछले दिनों की तुलना में कितने गिरे हैं।

आज के दिन सोने के दाम:

जैसे कि हमने उपर बताया आज सोने के दामों में गिरावट देखने के लिए मिली है। ग्रामों के अनुसार ये गिरावट कुछ इस प्रकार से है:

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,710 (-₹45)

10 ग्राम – ₹87,100 (-₹450)

100 ग्राम – ₹8,71,000 (-₹4,500)

Gold Price Today

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,502 (-₹49)

10 ग्राम – ₹95,020 (-₹490)

100 ग्राम – ₹9,50,200 (-₹4,900)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,127 (-₹36)

10 ग्राम – ₹71,270 (-₹360)

100 ग्राम – ₹7,12,700 (-₹3,600)

पिछले 10 दिनों सोने का बाज़ार:

आज के मुकाबले 19 मई को सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली थी। इसके अलावा 12 मई से 14 मई तक लगातार तीन दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 15 मई को भी गिरावट देखने को मिली, यानी 12 से 15 मई तक दाम नीचे गए। फिर 16 और 19 मई को सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई। वहीं, 20 मई को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। इन दिनों में दामों में उतार-चढ़ाव बना रहा।

Gold Price Today

प्रमुख शहरों में सोने के दाम:

आज देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोना ₹8,710 और 24 कैरेट ₹9,502 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में थोड़ा ज़्यादा – ₹8,725 और ₹9,517 पर रहा। वडोदरा और अहमदाबाद में ₹8,715 और ₹9,507 की दर पर देखा गया। जबकि मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में कीमतें एक समान रहीं।

20 मई 2025 को भारत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट मामूली है, लेकिन इससे यह साफ है कि बाजार फिलहाल स्थिर नहीं है। अगर आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय विचार करने के लिए अच्छा हो सकता है। रोज़ाना के दाम पर नज़र रखना निवेश के फैसलों में मददगार हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें: