Gold Price Today: भारत में हमेशा से ही सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जाता है। ये कीमतें हर दिन अलग अलग होती हैं। चाहे बड़े बदलाव आए या छोटे। सोने दाम बदलने के पीछे कई कारण होते हैं। अगर हम आज की बात करें तो 31 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। मतलब आज कीमतें कल के सामान ही हैं।
आज के दिन भारत में सोने की कीमतें
आज सोने के दामों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। 24 कैरेट सोना ₹10,495 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹9,620 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,871 प्रति ग्राम पर बना रहा है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,495
10 ग्राम – ₹1,04,950
100 ग्राम – ₹10,49,500
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,620
10 ग्राम – ₹96,200
100 ग्राम – ₹9,62,000
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,871
10 ग्राम – ₹78,710
100 ग्राम – ₹7,87,100
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
भारत के अलग-अलग सभी शहरों में आज के दिन सोने के दामों में हल्का फर्क देखने को मिला है जैसे चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,495 और 22 कैरेट सोना ₹9,620 प्रति ग्राम दर्ज हुआ। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10,510 और 22 कैरेट सोना ₹9,635 प्रति ग्राम रहा है। इसके अलावा वडोदरा और अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना ₹10,500 और 22 कैरेट सोना ₹9,625 प्रति ग्राम दर्ज हुआ। इन कीमतों में फर्क स्थानीय करों (Taxes), मेकिंग चार्ज और मांग की स्थिति की वजह से होता है।
रोज़ सोने के दाम क्यों बढ़ते-घटते हैं?
भारत में सोने के दामों पर कई वजह से असर पड़ता है। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। अगर वैश्विक स्तर पर डॉलर कमजोर होता है। तो सोने के दाम चढ़ जाते हैं। इसके अलावा सोने की घरेलू मांग, त्योहारों और शादियों का सीजन भी सोने की कीमतों को बढ़ा देता है। महंगाई भी इसके दाम बढ़ने का के बड़ा रीजन है।
आगे सोने की चाल कैसी रह सकती है?
एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है क्योंकि अब शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा और खरीदार बढ़ जाएंगे। खासकर सितंबर और अक्टूबर में जब नवरात्रि और दीवाली जैसे बड़े त्योहार आते हैं। तब सोने की मांग और दाम दोनों में इजाफा होता है। अगर आप निवेश की सोच बना रहे हैं। तो यह समय सोने पर नज़र बनाए रखने का है। चूंकि अभी कीमतें स्थिर हैं। निवेशक लंबी समय के लिए सोने में निवेश पर विचार कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Redmi 15 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च दमदार फीचर्स और किफायती कीमत पर उपलब्ध
- CAIIB Exam Date 2025: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- PUBG Mobile 4.0: नए मैप्स, हथियार और शानदार ग्राफिक्स, जानें क्या क्या है इस नया अपडेट में?