Gold Price Today: लगातार बदलावों के बीच आज गिरे सोने के दाम, निवेशकों को मिलेगी राहत

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोने को अच्छे निवेश का साधन समझा जाता है। इसकी कीमतें हर दिन बदलती हुई नजर आती हैं। कभी तो कीमतें तेजी से बढ़ती हैं और कभी घटती हुई दिखाई देती हैं। अगर बात करें आज की तो आज यानी 2 अक्टूबर 2025 को सोने के दामों में गिरावट देखने के लिए मिली है। आइए आज के ताज़ा दामों पर बात करते हैं।

आज के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट

आज भारत में सोने के रेट में कमी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹11,869 प्रति ग्राम पर आ गया है, जो कि कल के मुकाबले कम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹10,880 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,902 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹11,869

10 ग्राम – ₹1,18,690

100 ग्राम – ₹11,86,900

Gold Price Update Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,880

10 ग्राम – ₹1,08,800

100 ग्राम – ₹10,88,000

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹8,902

10 ग्राम – ₹89,020

100 ग्राम – ₹8,90,200

बड़े शहरों में सोने के आज के दाम

भारत के प्रमुख शहरों में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज 24 कैरेट सोना ₹11,869 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹10,880 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹11,884 और 22 कैरेट सोना ₹10,895 पर बिक रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹11,874 और 22 कैरेट सोना ₹10,885 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

खरीदारों के लिए सही समय

आज की गिरावट ये साफ संकेत देती है कि सोना खरीदने का यह एक बेहतर समय हो सकता है। त्योहारों के मौसम में वैसे भी सोने की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मौजूदा दाम ग्राहकों और निवेशकों दोनों के लिए फायदे का सौदा बन सकते हैं। फिर भी, जल्दबाज़ी में फैसला लेने के बजाय बाजार की अगली चाल को देखना जरूरी है। सोने में लंबा समय के लिए किया गया निवेश हमेशा फायदेमंद साबित होता है और मौजूदा कीमतें इसे और भी अट्रैक्टिव बना रही हैं।

Gold Price Update Today

सोने की कीमतें केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बदलती हैं। डॉलर की मजबूती, तेल की कीमतें और अंतरराष्ट्रीय हालात सीधे सोने पर असर डालते हैं। आज की गिरावट भी वैश्विक हालात से जुड़ी मानी जा रही है। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमतें अक्सर नीचे आती हैं, और यही इस समय भारत में भी देखने को मिला है।

आज 2 अक्टूबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां 24 कैरेट सोना ₹11,869 पर आ गया, वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी नीचे आया है। देश के अलग अलग शहरों में भी सोने का यही हाल रहा है। यह गिरावट निवेशकों को खरीदारी का मौका देती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You