Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज नहीं हुआ बड़ा बदलाव, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: आज भारत में सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। आज के दिन 24 कैरेट सोना ₹12,202 प्रति ग्राम पर टिका हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹11,185 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,152 प्रति ग्राम के दामों पर मिल रहा है। अगर हम पिछले कुछ दिनों की बात करें तो सोने के दामों में मामूली से बदलाव देखे गए हैं। आइए आज के ताज़ा दाम देखते हैं।

आज के दिन के ताज़ा सोने के रेट:

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹12,202

10 ग्राम – ₹1,22,020

100 ग्राम – ₹12,20,200

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,185

10 ग्राम – ₹1,11,850

100 ग्राम – ₹11,18,500

Gold Price Today

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,152

10 ग्राम – ₹91,520

100 ग्राम – ₹9,15,200

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम 

आज देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग समान रहे। स्थानीय कर, टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से हल्का फर्क देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹12,217 और 22 कैरेट ₹11,200 प्रति ग्राम रहा। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹12,328 और 22 कैरेट ₹11,300 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,202 और 22 कैरेट सोना ₹11,185 प्रति ग्राम के भाव पर स्थिर है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना ₹12,207 और 22 कैरेट सोना ₹11,190 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है।

सोने में निवेश के फायदे

सोना सदियों से सबसे भरोसेमंद निवेश ऑप्शन में से एक माना जाता है। जब शेयर बाजार या रियल एस्टेट में उतार-चढ़ाव होता है, तब सोना स्थिरता देता है। यह मुद्रास्फीति से सुरक्षा देता है और समय के साथ अपनी कीमत बनाए रखता है। इसके अलावा, सोना एक ऐसी संपत्ति है, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से नकदी में बदला जा सकता है। यही वजह है कि लोग इसे लॉन्ग टाइम के निवेश के रूप में ज़्यादा पसंद करते हैं।

Gold Price Today

सोने में निवेश के तरीके

आज के डिजिटल युग में सोने में निवेश करने के कई ऑप्शन मौजूद हैं। पारंपरिक तौर पर लोग गहनों, सिक्कों और सोने की ईंटों में निवेश करते हैं, जबकि अब डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे ऑप्शन भी काफी पसंद किए जाते हैं। डिजिटल और पेपर गोल्ड निवेश न केवल सैफ हैं बल्कि इसमें स्टोरेज और मेकिंग चार्ज की प्रॉब्लम भी नहीं होती है। निवेशक अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से किसी भी माध्यम को चुन कर उसमें निवेश कर सकते हैं।

एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है या ब्याज दरों में कमी आती है, तो सोना और महंगा हो सकता है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2025 के अंत तक 24 कैरेट सोने के दाम ₹12,500 से ₹12,800 प्रति ग्राम के बीच पहुंच सकते हैं, जिससे यह निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You