Gold Price Today: पिछले कई दिनों सोने में हल्के उतार चढ़ाव के बीच सोने के दाम घटते बढ़ते हुए नज़र आए हैं। आज यानी 9 सितंबर 2025 को भारत में सोने के दामों में तेज गिरावट दर्ज हुई है। आज Gold Price नीचे गिरते हुए नज़र आए हैं, जिससे 24 कैरेट सोना ₹10,837 प्रति ग्राम पर पहुँच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट और 18 कैरेट में भी गिरावट दर्ज हुई है। आइए आज की गिरावट और सोने की चाल के बारे में ज़्यादा जानते हैं।
आज सोने की कीमतों में आई गिरावट
आज के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने की दरों में कमी आई है। 24 कैरेट सोना ₹10,837 प्रति ग्राम दर्ज हुआ है, जो कल की तुलना में ₹56 कम है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना ₹9,934 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,128 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,837
10 ग्राम – ₹1,08,370
100 ग्राम – ₹10,83,700

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,934
10 ग्राम – ₹99,340
100 ग्राम – ₹9,93,400
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,128
10 ग्राम – ₹81,280
100 ग्राम – ₹8,12,800
भारत के प्रमुख शहरों में Gold Price
आज के दिन भारत के अलग अलग शहरों में सोने की कीमतों में हल्का फर्क देखने को मिला है। चेन्नई में 24 सोना ₹11,073 और 22 कैरेट की कीमत ₹10,150 रही है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,837 और 22 कैरेट सोना ₹9,934 प्रति ग्राम पर मिल रहा है।
जबकि दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10,852 और 22 कैरेट ₹9,949 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹10,840 और 22 कैरेट ₹9,939 प्रति ग्राम रहा। यह फर्क स्थानीय टैक्स, सोने की मांग और सप्लाई चेन की वजह से देखा जाता है।

निवेशकों और ग्राहकों पर असर
सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा असर ग्राहकों और ज्वेलरी शॉप्स पर पड़ता है। जिन लोगों की शादियाँ या बड़े समारोह आने वाले हैं, उनके लिए यह समय खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। वहीं निवेशकों के लिए सोने की गिरती कीमतें एक संकेत हो सकती हैं कि वे लंबे समय के इनवेस्टमेंट के लिए स्टॉक बढ़ा सकते हैं। भारत में शुरू से ही सोने को अच्छे इन्वेस्टमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।
आज यानी 9 सितंबर 2025 को Gold Price in India में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना ₹10,837 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹9,934 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹8,128 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। भारत के बड़े शहरों में भी कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। सोने की कीमतों में यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहत की खबर है और निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका है।
इन्हें भी पढ़ें:
- APSC Recruitment 2025: अर्बन टेक्निकल ऑफिसर के 43 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.10 लाख तक मिलेगी सैलरी
- OPPO K13 Turbo Series 5G स्मार्टफोन: किफायती कीमत और हाई-क्लास फीचर्स के साथ लॉन्च
- iPhone 17 Pro Max: जानिए डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत की पूरी जानकारी























