Gold Price Today: सोना भारत में सिर्फ एक निवेश का हिस्सा भी है बल्कि यहां की परंपरा का प्रतीक भी है। हर दिन इसकी कीमत बदलती है और इसकी अहमियत हर घर में देखी जा सकती है। अगर बात आज की करें तो आज के दिन सोने के दामों में थोड़ी कमी देखी गई है ये कमी काफी मामूली सी है। आइए आज के दाम देखते हैं।
आज के दिन सोने के ताज़ा रेट
आज की ताज़ा रिपोर्ट्स के हिसाब से 24 कैरेट सोना ₹12,147 प्रतिग्राम पर पहुंच गया है। जो कल के मुकाबले थोड़ा सा कम है। आइए आज के रेट कैरेट में देखते हैं।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹12,147
10 ग्राम – ₹1,21,470
100 ग्राम – ₹12,14,700

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,134
10 ग्राम – ₹1,11,340
100 ग्राम – ₹11,13,400
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,110
10 ग्राम – ₹91,100
100 ग्राम – ₹9,11,000
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों में सोने के दामों में थोड़ा बहुत फर्क हमेशा देखा जाता है। ये फर्क टैक्स, मेकिंग चार्ज और सोने की मांग की वजह से होता है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹12,327 और 22 कैरेट सोना ₹11,299 प्रति ग्राम दर्ज हुआ है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज 24 कैरेट सोना ₹12,147 और 22 कैरेट सोना ₹11,134 पर बिक रहा है।
वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,162 और 22 कैरेट सोने की ₹11,149 दर्ज की गई है। जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹12,152 और 22 कैरेट ₹11,139 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। इन रेट्स से साफ है कि देशभर में आज सोने की कीमतों में समान गिरावट दर्ज हुई है।
सोने के दाम क्यों बदलते हैं?
सोने की कीमतें कभी भी एक जैसी नहीं रहती हैं। ये हर दिन बदलती हैं। कभी तो ये दाम घट जाते हैं कभी बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दुनिया की आर्थिक हालत है। जब किसी भी देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है या डॉलर की कीमत बदलती है, तो इसका सीधा असर सोने के दामों पर पड़ता है।
भारत में अक्सर त्योहारों और शादियों का सीजन भी सोने के दाम बढ़ते हुए नज़र आते हैं। जैसे-जैसे त्योहार नज़दीक आते हैं, लोग गहने खरीदने लगते हैं और दुकानों पर भीड़ बढ़ जाती है। मांग बढ़ने से सोना महंगा हो जाता है। पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो सोने के दाम काफी बढ़ चुके हैं, और लगातार बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं।

निवेश के तरीके
सोने में निवेश करने के कई तरीके हैं, जिसमें सबसे बेहतर आज भी गहने समझे जाते हैं। डिजिटल दौर ने सोने में निवेश के कई और ऑप्शन हमारे सामने पेश किए हैं। जिसमें। सबसे आसान तरीका है डिजिटल गोल्ड। इसमें आप मोबाइल ऐप या वेबसाइट से थोड़ा-थोड़ा सोना खरीद सकते हैं और यह ऑनलाइन आपके नाम पर सुरक्षित रहता है। इसे कभी भी बेच सकते हैं या चाहें तो बाद में असली सोना मंगवा सकते हैं। इसके अलावा भी सोवरेन गोल्ड बॉन्ड एक अच्छा तरीका है।
अगर सोने में समझदारी से निवेश किया जाए, तो सोना हमेशा एक सुरक्षित और फायदेमंद निवेश साबित होता है इससे आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं और महंगाई से भी फायदा पहुंचता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- DIY Face Oil: केमिकल नहीं, अपनाएँ घर का बना फेस ऑयल और पाएँ नेचुरल ग्लो
- Homemade Hair Oil: सिर्फ 10 मिनट में करें झड़ते बालों का आसान घरेलू इलाज
- Atal Pension Yojana: बुजुर्गों के लिए सरकार की सबसे भरोसेमंद योजना, जानिए





















