अगर देखा जाए तो आज भारत में Gold Price में थोड़ा इजाफा देखा गया है जबकि कल कीमतें गिरती हुई नजर आई थी और आज बढ़ती हुई नजर आ रही है। सोने के दाम हर दिन बदलते हैं कभी सोने के दाम अचानक से बढ़ जाते हैं और कभी घटते हुए नज़र आते हैं। आज कीमत में होने वाली बढ़ोतरी निवेशकों के लिए एक संकेत है अक्सर शादी ब्याह के सीजन में कीमत बढ़ती हुई नजर आती हैं।
आज भारत में सोने की कीमतें बढ़ीं
आज यानी 19 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,133 प्रति ग्राम दर्ज की गई, जो कल की तुलना में थोड़ी ज़्याद है। जबकि 22 कैरेट सोना ₹10,205 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,350 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,133
10 ग्राम – ₹1,11,330
100 ग्राम – ₹11,13,300

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,205
10 ग्राम – ₹1,02,050
100 ग्राम – ₹10,20,500
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,350
10 ग्राम – ₹83,500
100 ग्राम – ₹8,35,000
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम
आज देश के बड़े शहरों में भी सोने के दामों में बढ़त देखने को मिली है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹11,160 पर और 22 कैरेट सोना ₹10,230 पर बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का दाम ₹11,133 और 22 कैरेट सोना ₹10,205 पर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,148 और 22 कैरेट सोना ₹10,220 दर्ज हुआ।
वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹11,138 और 22 कैरेट सोना ₹10,210 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। यह फर्क स्थानीय कर, डिमांड और मेकिंग चार्ज पर निर्भर करता है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
Gold Price बढ़ने की वजह इंटरनेशनल मार्केट में डिमांड बढ़ना और रुपये का थोड़ा कमजोर होना है। लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं इसलिए इसकी खरीदारी बढ़ जाती है। अक्सर देखा गया है जब त्योहार और शादी का सीजन नजदीक आने लगता है तब गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है। यही वजह है कि सोने के दाम में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

सोना खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें
जब कभी भी आप सोने को खरीदने का सोचें तो हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें क्योंकि यह शुद्धता की गारंटी देता है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय भरोसेमंद वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा मेकिंग चार्ज और जीएसटी का ध्यान रखें ताकि सही कीमत में सोना खरीद सकें। सही जानकारी के साथ खरीदारी करने से आपका पैसा सुरक्षित रहता है।
आज Gold Price में हल्की बढ़त निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है। जहां 24K, 22K और 18K गोल्ड के सही रेट जानकर खरीदारी करना समझदारी है। ये सोना सिर्फ गहनों के लिए ही अच्छा नहीं है बल्कि बचत और निवेश का अच्छा तरीका भी है। अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- 5G यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन – Redmi 15R 5G, मिलते हैं पावरफुल फीचर्स वो भी बजट में
- Healthy Hair Secret: अब हेयर प्रॉब्लम होगी खत्म! दोमुंहे बालों को जड़ से मिटाने का आसान घरेलू नुस्खा
- IBPS PO Prelims Result 2025: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट























