Gold Price Today: सोना जिसे न सिर्फ इंडिया में बल्कि दुनिया भर में एक अच्छे निवेश के रूप में देखा जाता है। बहुत से लोग इसे गहनों के रूप में खरीदते हैं और निवेश करते हैं जबकि बहुत से इसे डिजिटल रूप में खरीदते हैं। इसकी कीमतें पिछले कई दिनों से लगातार उतार चढ़ाव के बीच है। कल कीमतें बढ़ती हुई नज़र आई थी जिसके पीछे कई वजहें थीं। आइए देखते हैं आज कीमतों का रुख क्या है?
आज सोने का हाल
आज सोने के दाम फिर से बढ़े हैं जैसे 24 कैरेट सोना ₹11,052 प्रति ग्राम पहुंच गया है जो कल के मुकाबले बहुत थोड़ा सा ज्यादा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना ₹10,131 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,289 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। आइए कैरेट के हिसाब से सोने की कीमतें देखते हैं।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,052
10 ग्राम – ₹1,10,519
100 ग्राम – ₹11,05,190

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,131
10 ग्राम – ₹1,01,310
100 ग्राम – ₹10,13,100
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,289
10 ग्राम – ₹82,890
100 ग्राम – ₹8,28,900
आज अलग अलग शहरों में सोने के दाम
आज दिल्ली और चेन्नई में सोने के दाम बाकी शहरों से थोड़े ज्यादा रहे। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,067 और 22 कैरेट ₹10,146 प्रति ग्राम दर्ज हुआ, वहीं चेन्नई में 24 कैरेट ₹11,073 और 22 कैरेट ₹10,150 पर पहुंच गया। इन शहरों में डिमांड और टैक्स की वजह से अक्सर दाम थोड़े ऊंचे रहते हैं।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में सोने की कीमतें समान रहीं। यहां 24 कैरेट सोना ₹11,052 और 22 कैरेट सोना ₹10,131 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹11,057 और 22 कैरेट ₹10,136 प्रति ग्राम दर्ज हुआ। कुल मिलाकर पूरे देश में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई।
Gold में निवेश करने के फायदे
सोना हमेशा से Safe Investment माना जाता है। शेयर बाजार और करेंसी में उतार-चढ़ाव होने पर भी Gold की कीमतें लंबे समय तक या तो स्थिर रहती हैं या ऊपर चली जाती हैं। यही वजह है कि निवेशक अपनी बचत को Safe रखने के लिए Gold खरीदना पसंद करते हैं। इसके अलावा, Gold में निवेश महंगाई से बचाव का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है, क्योंकि जब महंगाई बढ़ती है तो सोने के दाम भी अक्सर ऊपर चले जाते हैं, जो फायदे का सौदा है।

आजकल लोग सिर्फ गहनों में ही नहीं बल्कि Digital Gold, Gold ETF और Sovereign Gold Bond जैसी योजनाओं में भी निवेश कर रहे हैं। यह ऑप्शन न सिर्फ सेफ हैं बल्कि लंबे समय तक निवेश करने पर अच्छा रिटर्न भी देते हैं। इस तरह Gold हर निवेशक के लिए एक भरोसेमंद और जरूरी एसेट माना जाता है।
11 सितंबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज हुई है। देश के प्रमुख शहरों में भी दामों में मामूली फर्क दर्ज किया गया। सोना इस समय निवेश के लिहाज से स्थिर और सुरक्षित ऑप्शन बना हुआ है। हालांकि सोने के प्राइस काफी बढ़ चुके हैं लेकिन फिर भी इसकी अहमियत बाकी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Google Pixel 9: Big Billion Days सेल में आधे दाम पर मिलेगा प्रीमियम स्मार्टफोन
- BMW: स्टाइलिश डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाली कार, लक्ज़री और आराम का नाम
- BGMI 4.0 Update: गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए नए फीचर्स और बदलाव























