Gold Price Today: आज सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ सोना

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। कई दिनों की तेजी के बाद आज इन कीमतों में गिरावट देखी गई है। निवेशकों और खरीदारों के लिए ये बदलते हुए दम बहुत अहम होते हैं क्योंकि सोना सिर्फ एक धातु नही कीमती जेवर और एक सैफ इनवेस्टमेंट का जरिया भी है।

आज के दिन सोने के दामों में आई गिरावट 

आज के दिन सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन की तुलना में 24 कैरेट सोना ₹12,508 प्रति ग्राम पहुंच गया है जबकि 22 कैरेट में ₹11,465 और 18 कैरेट में ₹9,381 प्रति ग्राम पर बिक रह है। इस तेजी के पीछे कई वजह हैं। आइए आज के रेट देखते हैं:

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹12,508 (-₹81)

10 ग्राम – ₹1,25,080 (-₹810)

100 ग्राम – ₹12,50,800 (-₹8,100)

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,465 (-₹75)

10 ग्राम – ₹1,14,650 (-₹750)

100 ग्राम – ₹11,46,500 (-₹7,500)

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,381 (-₹61)

10 ग्राम – ₹93,810 (-₹610)

100 ग्राम – ₹9,38,100 (-₹6,100)

देश के प्रमुख शहरों में सोने की चाल

देश के अलग अलग शहरों में आज सोने की कीमतों में मामूली फर्क देखा गया है, जो टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत पर निर्भर करता है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,546 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹11,500 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

वहीं राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹12,603 और 22 कैरेट सोना ₹11,480 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वडोदरा और अहमदाबाद में यह कीमतें ₹12,513 (24K) और ₹11,470 (22K) पर बनी हुई हैं।

सोने के दाम क्यों घटे?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट की मैन वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता है। इसके अलावा, निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफा वसूली शुरू कर दी है, जिससे सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है। वहीं, घरेलू बाजार में भी त्योहारी खरीदारी का दबाव घटने से दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने में निवेश क्यों फायदेमंद है?

सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदा जाता है क्योंकि यह कभी भी अपनी वैल्यू पूरी तरह नहीं खोता है। जब शेयर बाजार या रुपया कमजोर होता है, तब सोने की कीमतें अक्सर बढ़ जाती हैं। लंबे समय के निवेश में सोना अच्छा रिटर्न देता है और इसे बेचकर तुरंत नकद में बदला जा सकता है। इसलिए इसे “स्मार्ट इन्वेस्टमेंट” कहा जाता है।

Gold Price Today

गोल्ड में निवेश करने से पहले यह तय करें कि आप कितने समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। अगर आप कम समय के लिए निवेश कर रहे हैं तो डिजिटल गोल्ड या ETF सही रहेंगे। अगर लंबे समय के लिए सोच रहे हैं तो गोल्ड बॉन्ड या असली सोना खरीदना अच्छा ऑप्शन है।

आज के दिन को सोने की कीमतों में आई यह गिरावट निवेशकों के लिए एक अहम खबर है। जहां एक ओर सोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, वहीं बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में इसकी मांग और बढ़ेगी जिससे कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You