Gold Price Today: सोने एक ऐसा धातु है, जिसे पुराने जमाने से ही गहनों और निवेश दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हर दिन इसकी कीमतें बदलती हैं और हर दिन इसमें नए उतार चढ़ाव देखे जाते हैं। आज सोने के दामों में छोटे मोटे उतार चढ़ाव देखे गए हैं। कल कीमतें स्थिर नज़र आई थीं जिसके बाद आज यानी 15 सितंबर 2025 को कीमतों में हल्का सा फर्क देखा गया है आइए आज के दामों के बारे में जानते हैं?
आज के दिन सोने की कीमतों में हल्की गिरावट
आज 24 कैरेट सोना ₹11,116 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है, जो कल के मुकाबले सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोना ₹10,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,337 प्रति ग्राम पर स्थिर है। कीमतों में यह मामूली गिरावट देखने के लिए मिली है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,116
10 ग्राम – ₹1,11,160
100 ग्राम – ₹11,11,600

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,190
10 ग्राम – ₹1,01,900
100 ग्राम – ₹10,19,000
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,337
10 ग्राम – ₹83,370
100 ग्राम – ₹8,33,700
देश के प्रमुख शहरों में सोने की चाल
आज मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹11,116 और 22 कैरेट सोना ₹10,190 प्रति ग्राम दर्ज हुआ है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,130 और 22 कैरेट सोना ₹10,205 पर मिल रहा है। चेन्नई में यह दाम थोड़े ज्यादा हैं जहां 24 कैरेट सोना ₹11,138 और 22 कैरेट ₹10,210 पर है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹11,120 और 22 कैरेट ₹10,195 पर बिक रहा है।
सोने में निवेश के ऑप्शन
आज के समय में सोने में इन्वेस्ट करने के कई तरीके हैं। पारंपरिक रूप से लोग सोने के गहने खरीदकर निवेश करते हैं, लेकिन अब गोल्ड कॉइन, गोल्ड बार, डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF (Exchange Traded Funds) जैसे कई ऑप्शन भी काफी फेमस हो रहे हैं। इसके अलावा सोवरेन गोल्ड बॉन्ड भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं।

सोने में निवेश के फायदे
सोना एक Safe निवेश माना जाता है क्योंकि इसकी कीमत लंबे समय में बढ़ती रहती है। यह महंगाई से बचाव का भी एक अच्छा ऑप्शन समझा जाता है। जब बाजार में उतार-चढ़ाव या शेयर मार्केट में गिरावट होती है, तब सोने की कीमतें अक्सर स्थिर रहती हैं या बढ़ जाती हैं। यही वजह है कि सोना पोर्टफोलियो में स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी समझा जाता है।
सोने में निवेश के लिए सलाह
अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले अपने बजट और लक्ष्य तय करने चाहिए। छोटे निवेशक डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ETF से शुरुआत कर सकते हैं, जबकि बड़े निवेशक गोल्ड बार या सोवरेन गोल्ड बॉन्ड चुन सकते हैं। हमेशा भरोसेमंद ज्वैलर या प्लेटफॉर्म से ही सोना खरीदें और कीमतों की जांच करते रहे।
इन्हें भी पढ़ें:
- UPPSC APO Recruitment 2025 के लिए 16 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, देखें पूरी डिटेल
- Ola Adventure बाइक जल्द होगी लॉन्च, ₹3 लाख की कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
- Xiaomi 16 लॉन्च से पहले ही ट्रेंड में, कैमरा और बैटरी फीचर्स ने मचाई धूम, यहां देखें डिटेल























