Gold Price Today: सोने की कीमतों का ठहराव जारी, निवेश से पहले जरूर देखें आज का रेट

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: इंडिया में Gold Price हर दिन बदलते हैं भले ही इसमें थोड़ा बहुत फर्क देखा जाए। कभी कीमतें घटती हुई नज़र आती हैं और कभी बढ़ती हुई। अगर बात आज की हो तो आज के दिन भारत में सोने के3 दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है मतलब आज सोने की कीमतें कल की तरह हैं। आइए जानते हैं आज बाज़ार का क्या हाल है?

आज के सोने के दाम 

आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹11,117 प्रति ग्राम रहा है, जो कल के बराबर है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹10,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,337 प्रति ग्राम दर्ज की गई है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹11,117

10 ग्राम – ₹1,11,170

100 ग्राम – ₹11,11,700

Gold Rates Stable Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,190

10 ग्राम – ₹1,01,900

100 ग्राम – ₹10,19,000

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹8,337

10 ग्राम – ₹83,370

100 ग्राम – ₹8,33,700

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में हल्का फर्क देखने को मिला है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹11,171 और 22 कैरेट सोना ₹10,220 पर बिक रहा है। इसके अलावा दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,130 और 22 कैरेट सोना ₹10,205 पर दर्ज हुआ। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹11,117 और 22 कैरेट सोना ₹10,190 पर मिल रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में यह रेट ₹11,120 (24K) और ₹10,195 (22K) पर है।

गहने खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका

त्योहारी सीजन से पहले सोने की कीमतों का स्थिर होना ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में अगर सोने की मांग बढ़ती है तो सोने की कीमतें तेजी से बढ़ती हुई दिखेंगी। ऐसे में जो लोग शादी या किसी फंक्शन के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है।

Gold Rates Stable Today

सोने में निवेश के अलग-अलग ऑप्शन 

आज के समय में सोना खरीदने के कई तरीके हैं जैसे आप फिजिकल गोल्ड ज्वेलरी, कॉइन, बार आदि के रूप में खरीद सकते हैं लेकिन अगर ये नहीं खरीदना चाहते तो आप डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और सोवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं। जिन लोगों के लिए गहनों में निवेश जरूरी नहीं है, वे डिजिटल गोल्ड या ईटीएफ में निवेश करके स्टोरेज की परेशानी से बच सकते हैं और इसमें सोने की शुद्धता की चिंता भी नहीं रहती है।

14 सितंबर 2025 को सोने के बाजार में स्थिरता बनी रही। न तो दाम बढ़े और न ही गिरे। यह उन निवेशकों के लिए राहत की बात है जो कीमतों में अचानक उछाल से परेशान रहते हैं। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आने वाले दिनों की चाल पर नज़र रखना जरूरी है, ताकि सही समय पर निवेश का फैसला लिया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You