Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में तेजी या गिरावट? जानें आज का ट्रेंड

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold-Silver Price Today: सोने का भाव आज यानी 6 अगस्त 2025 को भारत में बढ़कर 22 कैरेट के लिए ₹9,370 प्रति ग्राम और 24 कैरेट के लिए ₹10,222 प्रति ग्राम पहुंच गया है। बीते दिन की तुलना में इसमें ₹75 और ₹82 की बढ़त देखी गई है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों के सुरक्षित विकल्प की ओर झुकाव के चलते हुई है।

MCX सोने की कीमतें

इसके अलावा MCX फ्यूचर्स मार्केट में भी अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत ₹1,00,464 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। जो यह संकेत देता है। कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए, यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं। तो यह समय सोने की खरीदारी के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

शहरों में सोने की कीमतें (6 अगस्त 2025)

सोने की कीमत (24कैरेट, प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली             ₹1₹1,00,830
कोलकाता       ₹1₹1,00,870
मुंबई              ₹1₹1,01,010
बेंगलुरु           ₹1₹1,01,090
हैदराबाद        ₹1₹1,01,200
चेन्नई              ₹1₹1,01,340
पुणे                ₹1₹1,01,443

सोना खरीदने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

  • सोना खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। ताकि आपको सही दाम पर शुद्ध सोना मिले।
  • सबसे पहले, हॉलमार्क ज़रूर चेक करें यह इस बात का प्रमाण होता है। कि सोना असली और तय मानकों के अनुसार है।
  • दूसरा, ग्राम के हिसाब से रेट और मेकिंग चार्ज जरूर जान लें, क्योंकि कई बार दुकानदार मेकिंग चार्ज ज़्यादा ले लेते हैं।
  • तीसरा, अगर आप इनवेस्टमेंट के लिए सोना खरीद रहे हैं तो ज्वेलरी की बजाय सिक्का या बिस्किट लेना बेहतर होता है क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज नहीं लगता।
  • इसके अलावा, बिल जरूर लें, ताकि भविष्य में बेचते समय कोई परेशानी न हो।
  • अगर ऑनलाइन खरीद रहे हैं। तो सिर्फ भरोसेमंद और BIS सर्टिफाइड वेबसाइट से ही खरीदारी करें।

चांदी के रेट पर जानकारी

चांदी की कीमत हर दिन बदलती रहती है और यह बाजार में मांग, आपूर्ति, डॉलर की कीमत और अंतरराष्ट्रीय हालातों पर निर्भर करती है। आज यानी 5 अगस्त 2025 को भारत में चांदी का रेट लगभग ₹1,15,000 प्रति किलो (यानी ₹1,150 प्रति 10 ग्राम) है। कुछ दक्षिण भारतीय शहरों जैसे चेन्नई और हैदराबाद में यह रेट थोड़ा ज्यादा यानी ₹1,25,000 प्रति किलो तक देखा गया है।

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

निवेश के नजरिए से चांदी भी एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। खासकर जब सोने की कीमतें बहुत ज्यादा हो जाती हैं। चांदी खरीदते समय भी शुद्धता (999 शुद्धता) और सही तौल की जांच जरूर करनी चाहिए। ताकि आपको पूरे पैसे का सही मूल्य मिल सके।

सोने की शुद्धता पर एक नजर

सोने की शुद्धता यह बताती है कि उसमें असली सोने की कितनी मात्रा है। शुद्धता को कैरेट (Carat) में मापा जाता है। जिसमें 24 कैरेट सोना बिल्कुल शुद्ध यानी 99.9% होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) सोना इस्तेमाल होता है। क्योंकि यह थोड़ी मजबूती देता है।

जब भी आप सोना खरीदें, तो उस पर BIS हॉलमार्क जरूर देखें, जो भारत सरकार द्वारा दी गई एक मुहर होती है और यह प्रमाणित करती है। कि सोना तय मानकों के अनुसार है। बिना हॉलमार्क वाले सोने में मिलावट की संभावना अधिक होती है। इसलिए शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़े

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You