Railway Recruitment 2025 कई उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अवसर लेकर आया है। इस बार RRB ने 2025 में अलग-अलग पदों पर कुल 2570 रिक्तियां भरने का ऐलान किया है। इसमें केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और जूनियर इंजीनियर (JE) के पद शामिल किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 31 अक्टूबर 2025 से होंगे और आप 30 नवंबर 2025 इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
कुल कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती के जरिए कुल 2570 पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए सबसे ज्यादा पद खाली हैं। इसके अलावा CMA और DMS जैसे तकनीकी पदों के लिए भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कई तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे इसलिए उम्मीदवार 31 अक्टूबर से इसके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन करने के योग्य समझा जाएगा जिनके पास डिप्लोमा, बी.ई या बीटेक की डिग्री होगी। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस और आईटी से संबंधित डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। जबकि तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री की जरूरत होगी। जल्द ही आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जरिए योग्यता की साफ जानकारी दे दी जाएगी। Railway JE भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए।
ऐसे होगा चयन
RRB की JE भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को CBT-I एग्जाम पास करना होगा। इसके बाद CBT-II की परीक्षा देनी होगी। इसके जो लोग इन दोनों एग्जाम को पास करते हैं उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवार रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और आपकी स्किल्स पके आधार पर तय होगी।

सैलरी और पे-बेनिफिट्स
इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों को चुना जाता है उन्हें रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर पे-लेवल 05 के तहत सैलरी मिलेगी। शुरू में ये सैलरी 35,400 रुपये प्रतिमाह तय की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार को कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। यह सैलरी और भत्ते सरकारी नौकरी में आर्थिक सुरक्षा का सुनहरा मौका देते हैं।
Railway Recruitment 2025 उन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम मौका है जो JE, CMA या DMS जैसे तकनीकी पदों पर करियर बनाना चाहते हैं। दिवाली के बाद यह भर्ती उम्मीदवारों के लिए खुशियों भरा तोहफा साबित हो सकती है। इस भर्ती में आपको न सिर्फ अच्छा करियर और सैलरी मिलेगी बल्कि समाज सेवा का मौका भी मिलेगा। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक आवेदन कर अपना सपना सच कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Samsung Galaxy A55 5G हुआ सस्ता! Amazon Festival Sale 2025 में मिल रहा ₹16,000 का डिस्काउंट
- RRB NTPC Recruitment 2025: 12वीं लेवल के लिए कुल 3050 पदों पर भर्ती जारी, देखिए पूरी जानकारी
- UP PET Result 2025: यहाँ से देखिए कब जारी होगा रिज़ल्ट























