APMSRB में निकली 76 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे करें आवेदन

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (APMSRB) ने वर्ष 2025 एक बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत DEO, काउंसलर, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जैसे और कई पदों का भरने का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 16 जून 2025 तक की गई है। यह भर्ती हेल्थ केयर और सोशल वर्कर जैसे क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए निकल गई है।

जानिए कितने पद हैं और क्या मिलेगी सैलरी:

APMSRB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के तहत 76 पदों को भरा जाएगा जिसमें सबसे ज्यादा पद काउंसलर के लिए रखे गए हैं। इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 18,066 रुपए प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट को ₹1,00,000 की सैलरी मिलेगी, जबकि क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट को ₹27,500 और साइकेट्रिक सोशल वर्कर को ₹25,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अलावा भी कुछ पद है जिन पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी।

APMSRB Recruitment 2025

किन योग्यताओं की मांग?

इस भर्ती के तहत और उम्मीदवारों को योग्य माना जा रहा है जिनके पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट, डिप्लोमा, MBBS, B.Tech/B.E, MCA, M.A, MSW, M.Phil/Ph.D, या MS/MD जैसी डिग्रियाँ होंगी। इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों को भरा जाएगा इसीलिए योग्यताओं की भी अलग-अलग मांग की गई है इसकी अधिक जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

आवेदन शुल्क और उम्र सीमा:

अब बात करते हैं उम्र की। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इस उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। अगर फीस की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000 का शुल्क चुकाना होगा। वहीं BC, SC, ST, EWS, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों उम्मीदवारों को ₹750 का शुल्क देना होगा। शुक्ल का भुगतान भी ऑनलाइन मोड में किया।

APMSRB Recruitment 2025

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 16 जून 2025 से पहले APMSRB आधिकारिक वेबसाइट https://apmsrb.ap.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं। यह भर्ती स्वास्थ्य, काउंसलिंग, समाज सेवा या तकनीकी क्षेत्र में काम करने की ख्वाहिश रखने वाले जरूरी पात्रताओं को कर रहे उम्मीदवारों के करियर की नई दिशा दे सकती है।

इन्हें भी पढ़ें: