दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 2025 के लिए इंजीनियर के क्षेत्र में नौकरी तलाश करने वालों के लिए कई मौके पेश किए हैं। हाल ही में DDA ने चीफ इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती डिप्युटेशन आधार पर की जाएगी। इसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन से पद पर कितनी वैकेंसी?
DDA की इस भर्ती के तहत कुल 35 पदों को भरा जाएगा। इसमें ज्यादातर पद सिविल इंजीनियर से जुड़े हुए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से DDA अपने तकनीकी विभाग को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है। इसमें जो पद भरे जाएंगे वह कुछ इस प्रकार से हैं:
चीफ इंजीनियर (सिविल) 2 पद
सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) 1 पद
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) 32 पद
क्या आप हैं इस पद के लायक?
इन पदों पर नियुक्ति डेपुटेशन आधार पर होगी इसका मतलब यह है कि ये सभी पद सरकारी विभागों के अधिकारियों के लिए रखे गए हैं, जो कुछ समय के लिए DDA में सेवा देना चाहते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस होना चाहिए। उम्मीदवार इसकी जानकारी नोटिफिकेशन से हासिल कर सकते हैं क्योंकि यह सभी पद डिप्युटेशन बेसिस पर है इसलिए इन पदों के लिए एक्सपीरियंस और वर्तमान पद की जानकारी जरूरी होगी।
सैलरी पैकेज जानकर चौंक जाएंगे
अगर सैलरी की बात की जाए तो इसमें चुने गए उम्मीदवारों को पे लेवल 12 के तहत ₹78,800 से लेकर ₹2,09,200 तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन डिप्युटेशन के आधार पर होगा उम्मीदवार को उनके पिछले एक्सपीरियंस और योग्यता के हिसाब से चुना जाएगा।
आवेदन करने का तरीका
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र को डाउनलोड करें। उसके बाद उसमें दिए गए दिशा निर्देशों के हिसाब से पत्र को भरें और सभी जरूरी दस्तावेज जो मांगे गए हैं उनकी फोटो कॉपी पत्र के साथ जोड़कर दिए गए पते पर भेज दें। आवेदन पत्र 14 जुलाई 2025 से पहले पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद पहुंचने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगर आप भी इंजीनियर विभाग में एक्सपीरियंस रखते हैं और डिप्युटेशन के आधार पर काम करने की इच्छा भी है, तो यह भर्ती आपको एक नई शुरुआत काम मौका दे सकती है। आवेदन प्रक्रिया आसान है और सैलरी भी अच्छी है। इसीलिए समय रहते आवेदन कर अपने करियर को और ऊंचाई दें।
इन्हें भी पढ़ें:
- UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर, इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
- ESIC में स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट के पद खाली, बिना फॉर्म भरे इंटरव्यू से पाएं नौकरी
- Aaj Ka Mausam: मानसून ने दी दस्तक, केरल से बिहार तक बारिश का कहर, दिल्ली अभी इंतजार में
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।