KRIDE में निकली बड़ी भर्ती! जनरल मैनेजर और सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए अप्लाई करें

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (कर्नाटक) यानी KRIDE ने साल 2025 के लिए कई पदों को भरने का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत जनरल मैनेजर, सीनियर एग्जीक्यूटिव जैसे पदों को भरा जाएगा। इसमें कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून रखी गई है।

खाली पदों की जानकारी:

इस भर्ती तहत कुल 48 पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल मैनेजर के 3 पद, एडिशनल/ज्वाइंट जनरल मैनेजर का 1 पद, सीनियर DGM से लेकर सीनियर मैनेजर तक के 7 पद, मैनेजर से लेकर असिस्टेंट मैनेजर तक के 13 पद और सीनियर एग्जीक्यूटिव व एग्जीक्यूटिव के कुल 24 पद शामिल हैं। ये सभी पद अनुभवी और योग्य अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन मौका देते हैं।

KRIDE Recruitment 2025

योग्यता से जुड़ी जानकारी:

KRIDE भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, बी.टेक/बी.ई या बी.आर्क की डिग्री पास होना चाहिए। इन अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यताओं की मांग की गई है जो पदों के अनुसार तय की गई है। इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 55 साल होनी चाहिए जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:

KRIDE की इस भर्ती में चयन प्रक्रिया आमतौर पर इंटरव्यू और एक्सपीरियंस के हिसाब से तय की जाती है। फिलहाल किसी तरह की लिखित परीक्षा की जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है। अगर आप इस भर्ती के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो आपका आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ना चाहिए। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है जो तय समय के लिए होगी।

इस भर्ती के तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹2,61,000 तक की सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी उम्मीदवार की योग्यता और एक्स्पीरियंस के आधार पर तय की जाएगी।

KRIDE Recruitment 2025

KRIDE की इस भर्ती का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया गया था। इसकी अंतिम तिथि 23 जून 2025 तय गई है। इस भर्ती की अधिक जानकारी आपको समय रहते दे दी जाएगी ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी पूरी कर सके। यदि इस आप शानदार मौके का लाभ उठा कर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं तो देर न करते हुए आवेदन शुरू होते ही आवेदन करें।

इन्हें भी पढ़ें: