Natural Glow के लिए ट्राई करें नीम और बेसन Face Pack, दिखेगा असर सिर्फ 7 दिन में

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

आज के समय में केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल जितनी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, लोग प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय की तलाश में रहते हैं जिससे वो अपनी स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकें। ऐसे में Neem और Besan से तैयार होने वाला Face Pack चेहरे की बहुत सी परेशानियों जैसे मुंहासों, दाग धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करता है। आइए इसके बारे में ज़्यादा जानते हैं।

नीम और बेसन Face Pack के फायदे

नीम में मिलने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन को कम करते हैं। यह Face Pack स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट्स और निशानों को हल्का करने में भी मददगार है। इसके अलावा बेसन अतिरिक्त ऑयल को सोखकर Skin को Fresh और साफ बनाए रखता है। नीम और बेसन पोर्स को साफ करके उन्हें टाइट करने का काम करते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आती है।

Face Pack

कैसे तैयार करें Face Pack 

इस Face Mask को तैयार करना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ ऐसी चीजों की जरूरत पड़ेगी जो आपको आसानी से घर में ही मिल जाएंगी। इन चीजों की लिस्ट हमने नीचे दी है:

  • 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1–2 बड़े चम्मच दही या गुलाब जल

इन सामग्रियों से Face Mask को तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले एक साफ कटोरे में नीम के पाउडर और बेसन को निकल लें। उसके बाद इसमें दही और गुलाब जल मिला कर एक अच्छा सा गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस तैयार Face Pack को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब 20 से 25 मिनट हो जाएं तो इसे धो लें। इसके बाद आप चेहरे पर अच्छा सा मॉइश्चराइज लगाएं।

इस Face Pack को लगाते हुए न करें ये गलतियां

कभी भी Face Pack लगाने के बाद उसे गर्म पानी से न धोएं या तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें या फिर ठंडे पानी का।

चेहरे से Face Pack हटाते हुए उसे रगड़े नहीं बल्कि सर्कुलर मोशन में धोएं।

इस फेस मास्क को हफ्ते में 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें।

इस फेस मास्क में इस्तेमाल होने वाली किसी भी चीज से अगर आपको एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें।

सबसे अहम बात फेस मास्क को पूरी तरह लगाने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें।

Face Pack

यह Face Mask प्राकृतिक है और घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इस के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की बहुत सी परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। ये फेस मास्क आपको नेचुरल ग्लो देता है और स्किन को स्वस्थ रखता है। अगर आप कोई केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो नीम और बेसन से तैयार ये Face Pack बेहतर ऑप्शन है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You