हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 29 मार्च 2021 और दिन सोमवार है। आज रंगों की होली है। आज के दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं तथा शुभकामनाएं देते हैं। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: होली।
विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 20 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया हस्त नक्षत्र 15 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र धु्रव योग 17 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग कन्या में चंद्रमा 25 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 15 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 37 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। हालांकि आज का चंद्र कल 30 मार्च को सुबह 06 बजकर 45 मिनट पर अस्त होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।
।