12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का पर्व और त्योहार: भाई द्वितीय
राशिफल
मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रियजन से भेंट होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृष: भाई या बहन के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।
मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन रोग या शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। संयम से काम लें।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।
सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। प्रियजन से भेंट होगी। सामाजिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या उत्तम भोजन मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
मकर: महिला अधिकारी या मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
।