Gold Price Today: भारत एक ऐसा देश है जहां सोने सिर्फ एक धातु नही है बल्कि परंपरा का हिस्सा भी है। चाहे शादी ब्याह हो या त्योहारों का सीजन सोने की मांग हमेशा से ही बढ़ती हुई नज़र आती है। आज सोने के3 दामों में अच्छी तेज़ी देखी गई है। आज 2 सितम्बर 2025 को कीमतें बढ़ती हुई नज़र आई हैं।
आज के दिन सोने के ताज़ा रेट
आज भारत में 24 कैरेट सोना ₹10,609 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है। जो कल की तुलना में काफी महंगा हुआ है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोना ₹9,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,957 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,609
10 ग्राम – ₹1,06,090
100 ग्राम – ₹10,60,900
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,725
10 ग्राम – ₹97,250
100 ग्राम – ₹9,72,500
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,957
10 ग्राम – ₹79,570
100 ग्राम – ₹7,95,700
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में हल्का फर्क देखने को मिला है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,609 और 22 कैरेट सोना ₹9,725 पर बिक रहा है। वहीं दिल्ली में सोने की कीमतें थोड़ी ज्यादा दर्ज हुई हैं। जहां 24 कैरेट सोना ₹10,624 और 22 कैरेट सोना ₹9,740 प्रति ग्राम है। अहमदाबाद और वडोदरा में भी रेट ₹10,614 (24K) और ₹9,730 (22K) पर दर्ज हुए। यह फर्क स्थानीय टैक्स, डिमांड और मेकिंग चार्ज की वजह से होता है।
पिछले दिनों का रुझान और आज की तेजी
अगर पिछले कुछ दिनों के दाम देखें तो सोने में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगस्त से 1 सितम्बर तक सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने के लिए मिले हैं। लेकिन आज अचानक से काफी तेजी दर्ज हुई है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर और कच्चे तेल की चाल के साथ जुड़ी हुई है। जब डॉलर कमजोर होता है, तब सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं क्योंकि यह एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन माना जाता है।
इस कीमत के बढ़ने का एक रीजन शादी और त्योहारों का सीजन शुरू होना भी है। आगे भी उम्मीद है कि अभी कीमतें और बढ़ती हुई नज़र आएंगी। सोना लगातार महंगा हो रहा है और यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आ सकती है। आज कल सोने में निवेश के कई तरीके सामने उभरे हैं। अगर आप सोने के सिक्कों और गहनों में निवेश नहीं करना चाहते हैं, तो गोल्ड बांड और गोल्ड ETF का ऑप्शन चुन सकते हैं।
आज 2 सितम्बर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखी गई है। 24 कैरेट सोना ₹10,609 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹9,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,957 प्रति ग्राम तक पहुंच चुका है। दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में दाम थोड़े ज्यादा दर्ज हुए हैं। यह रुझान निवेशकों के लिए संकेत है और आने वाले समय में सोने के दाम और ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Google Pixel 10 Pro: 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ देगा धमाकेदार एंट्री
- Samsung Galaxy A17 5G: 50MP कैमरा और लेटेस्ट एंड्रॉइड के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स
- Flipkart सेल : iPhone, Samsung और Motorola स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धांसू डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल