लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों अभी हाल ही में श्रीलंका के घरेलू मैचों में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी तिसारा परेरा ने 6 गेंदों पर छह छक्के लगाते हुए यह कीर्तिमान रचने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन चुके हैं। जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका आर्मी स्पोर्ट्स क्लब और ब्लूमफील्ड क्रीकेट ऐंड ऐथलेटिक क्लब के बीच में खेले जा रहे घरेलू मैच में श्रीलंका आर्मी स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान परेरा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए यह विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
बता दे की तिसारा परेरा एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं घरेलू क्रिकेट में ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज हैं।
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि क्रिकेट इतिहास में सर गारफील्ड सोबर्स (1968), रवि शास्त्री (1985), हर्शल गिब्स (2007), युवराज सिंह (2007), रॉस वाइटली (2017), हजरतुल्लाह जजई (2018), लियो कार्टर (2020) और कीरोन पोलार्ड (2021) भी एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं।
श्रीलंका के तिसारा परेरा 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले बने पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी, ये 8 खिलाड़ी भी लगा चुके हैं 6 गेंदों पर 6 छक्के
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement