OnePlus Pad 3: 12,140mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ नया टैबलेट हुआ लॉन्च

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

OnePlus Pad 3 : OnePlus ने अब अपना नया OnePlus Pad 3 लॉन्च कर दिया है, जो न केवल एक शानदार टैबलेट है, बल्कि इसमें आपको मिलेंगे कुछ बेहद कूल और प्रोफेशनल फीचर्स। अगर आप एक स्मार्ट टैबलेट की तलाश में हैं जो बेहतर डिस्प्ले, जबरदस्त बैटरी लाइफ, और फास्ट प्रोसेसिंग के साथ आता हो, तो यह टैबलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

स्क्रीन और डिस्प्ले: OnePlus Pad 3

OnePlus Pad 3 में आपको 13.2 इंच की विशाल स्क्रीन मिलती है, जो 3.4K रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका 12-बिट कलर डेप्थ और 315 PPI पिक्सल डेंसिटी आपको शानदार रंग और क्लियर विज़िबिलिटी देंगे। और हां, इसका 7:5 आस्पेक्ट रेशियो मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है, जिससे एक साथ कई ऐप्स खोलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

OnePlus Pad 3
OnePlus Pad 3

परफॉर्मेंस: OnePlus Pad 3

इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो कि एक 8-कोर प्रोसेसर है और 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसे चलाने में कोई लैग नहीं होगा, और गेमिंग या मल्टीटास्किंग करते वक्त आपको स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगा। साथ ही, इसमें ग्रैफीन कॉम्पोजिट मटेरियल से बना वापर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी है, जो पूरे सिस्टम को ठंडा रखेगा।

मेमोरी और स्टोरेज: OnePlus Pad 3

12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ OnePlus Pad 3 आता है। इसके अलावा, एक और वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है अगर आप हाई-एंड गेमिंग या प्रोफेशनल वर्क करते हैं।

बैटरी: OnePlus Pad 3

वनप्लस Pad 3 में आपको 12,140mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आपको 6 घंटे AAA गेमिंग या 15 घंटे शॉर्ट वीडियो देखने का समय दे सकती है। इसके अलावा, इसमें 80W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे 10 मिनट में 18% बैटरी चार्ज हो जाती है। Pad 3 में OxygenOS 15 पर आधारित Open Canvas फीचर है, जो और भी इंटरेक्टिव है। इसके अलावा, आपको AI Writer, AI Summarize, Gemini जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें नया OnePlus Keyboard भी है, जो एक बड़ा ट्रैकपैड और AI बटन के साथ आता है।

OnePlus Pad 3
OnePlus Pad 3

स्टाइलस और कवर: OnePlus Pad 3

OnePlus के इस Pad 3 के साथ OnePlus Stylo 2 मिलता है, जो 16,000 लेवल्स की प्रेशर सेंसिंग के साथ आता है। इस स्टाइलस से आप आसानी से नोट्स और डिजिटल स्केचिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही, नया ट्राई-फोल्ड कवर केस आपको तीन अलग-अलग व्यूइंग एंगल्स देता है – 20°, 44°, और 72°।

कीमत और उपलब्धता: OnePlus Pad 3

अब तक OnePlus Pad 3 की ग्लोबल बिक्री शुरू हो चुकी है, खासतौर से यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और सेल डेट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि 12 जून से OnePlus 13s की सेल के साथ OnePlus के इस Pad 3 के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

यह भी पढ़े :-

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें