Huawei Nova Flip S लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, जानें क्या नया मिलेगा इस फोन में

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Huawaei जिसे उसके शानदार फोन्स के लिए जाना जाता है जल्द ही मार्केट में अपना नया स्मार्ट फोन Nova Flip S लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। यह पिछले Nova Flip मॉडल से मिलते-जुलते फीचर्स के साथ आएगा। लेकिन इसमें आपको कुछ नए अपग्रेड देखने के लिए मिलेंगे। आइए इसकी खासियतें देखते हैं।

डिजाइन की खूबियां

Nova Flip S ka बाहरी डिजाइन काफी आकर्षक है। इस फोन सबसे बड़ी खूबियां इसका स्टाइलिश क्लैमशेल डिजाइन, 2.14-इंच की कवर स्क्रीन, और 6.94-इंच की 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले हैं, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देती हैं। इसके अलावा ये फोन काफी हल्के वजन का है, इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। इसे फोल्डेबल कैटेगरी में एक आकर्षक और किफायती ऑप्शन माना जाएगा।

Huawei Nova Flip S

चिपसेट और बैटरी 

Huawei ने अभी तक Nova Flip S के चिपसेट और RAM डिटेल्स पब्लिक के साथ साझा नहीं की है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इसमें Kirin 8000 सीरीज़ का चिप या इसके अपडेटेड वर्जन Kirin 8030 हो सकता है। स्टोरेज विकल्प की बात करें तो इसमें 256 GB और 512 GB ke ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में 4,400 mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप और वीडियो रिकॉर्डिंग

Nova Flip S में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 MP मुख्य कैमरा है जो f/1.9 के साथ आएगा। इसके अलावा 8 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो f/2.2 लेंस के साथ आ सकता है। मुख्य कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अंदर की ओर 32 MP का कैमरा दिया जाएगा, जो f/2.2 को स्पोर्ट करेगा।

Huawei Nova Flip S

कीमत और कलर ऑप्शन

Huawei ने Nova Flip S की कीमत 256 GB वेरिएंट के लिए CNY 3,388 रखी है मतलब इंडिया के लगभग ₹41,900 और 512 GB वेरिएंट के लिए CNY 3,688 तय की है, जो इंडिया के लगभग ₹45,600 बनती है। यह फोन कुल छह रंगों में आएगा, जिसमें New Green, Zero White, Sakura Pink, Star Black, Sky Blue और Feather Sand Black शामिल होंगे।

ये फोन फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए मौजूद है। इसकी सेल की शुरुआत 24 अक्टूबर 2025 से हो सकती है। हालांकि Huawei ने अभी तक भारत में इस फोन की रिलीज के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You